Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला तीर्थ यात्री की मौत, तीन घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2022, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस बार मानसून अनुमानित समय से 9 दिन बाद पहुंचा है। इसी के साथ प्रदेश में वर्षा का क्रम भी तेज हो गया है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और अतिवृष्टि को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में मंगलवार रात से हो रही वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन से कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी जलभराव और सड़कें धंसने की सूचना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भूस्खलन होने और नदी-नालों के उफान पर आने की भी आशंका है।

वहीं, रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल लेकर गई। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे नोलापाडी में और बदरीनाथ हाइवे सिरोबगड़ में अवरूद्ध है।

बुधवार को झमाझम वर्षा के साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रवेश किया। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र न बनने के कारण इस बार मानसून की गति धीमी रही।

केरल से मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में इस बार पूरा एक माह लग गया। 29 मई को मानसून केरल पहुंचा था। जबकि, बीते वर्ष मानसून सामान्य समय से एक सप्ताह पूर्व ही प्रदेश में पहुंच गया था। तब केरल से उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को महज 10 दिन लगे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!