Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश की आशंका

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण प्रदेश में सौ से ज्यादा सपंर्क मार्ग बंद हैं। टिहरी जिले में गंगोत्री हाईवे पर 31 घंटे बाद यातायात शुरू हो पाया। चमोली में बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पहाडिय़ां दरकने से सफर चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हालांकि सोमवार को यहां आवागमन सुचारु रहा। कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भी यही स्थिति बनी हुई है। चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग अब तक नहीं खोले जा सके हैं।

चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के पास लामबगड़ और पागलनाला स्लाइडिंग जोन प्रशासन ने एसडीआरएफ के साथ ही सीमा सड़क संगठन की टीम को तैनात किया हुआ है। यहां बार-बार पहाड़ दरकने से हाईवे पर मलबा आ रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा के पास भी पहाड़ से लगातार मलबा गिर रहा है। सोमवार को भी यहां पर तीन घंटे यातायात बाधित रहा।

तीन जिलों में रेड अलर्ट

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। उन्होंने बताया कि मौसम का मिजाज गुरुवार तक इसी तरह का रहेगा।

नदी के दूसरी ओर फंसे दो ग्रामीणों को बचाया

पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लाक में ब्यूरा गांव के मवेशी लेकर जंगल गए दो व्यक्ति पातालगढ़ नदी को पार कर दूसरी ओर चले गए। इस बीच एकाएक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वे फंस गए। सूचना पर आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। रस्सियों के सहारे दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

धारचूला के जुम्मा गांव में भूस्खलन, महिला लापता 

बारिश और भूस्खलन से कुमाऊं का पिथौरागढ़ जिला सोमवार को भी प्रभावित रहा। धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से महिला लापता हो गई। राजस्व दल और एसडीआरएफ टीम महिला की तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके अलावा  बागेश्वर में अतिवृष्टि से आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर——–अधि.——–न्यून.
  • देहरादून—–30.7——–25.0
  • उत्तरकाशी–23.1——–19.1
  • मसूरी——–21.1——–17.3
  • टिहरी——–21.2——–18.8
  • हरिद्वार—–32.4——–28.2
  • जोशीमठ—–20.2——–17.5
  • पिथौरागढ़—-26.9——–19.8
  • अल्मोड़ा——-24.5——–19.4
  • मुक्तेश्वर——19.8——–15.9
  • नैनीताल——–21.2——–18.0
  • यूएसनगर——-31.1——–26.0
  • चम्पावत——–25.4——–20.3

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!