Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

आरसीबी ने केकेआर को उनके घर में हराकर की धमाकेदार शुरुआत

आरसीबी ने सात विकेट से मुकाबला किया अपने नाम 

कोलकाता। विराट कोहली और फिल सॉल्ट की 95 रनों की दमदार साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। आईपीएल के 18वें सत्र का पहला मुकाबला शनिवार को ईडेन गार्डंस पर खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया और 56 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया।

इससे पहले सॉल्ट और कोहली ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाए। यह आरसीबी का आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। आरसीबी ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। उस वक्त टीम ने पहले छह ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे। वहीं, आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ पावरप्ले में 14 बाउंड्री लगाई। यह तीसरी बार है जब आरसीबी ने पावरप्ले के दौरान इतनी बाउंड्री लगाई है।

सॉल्ट के बाद बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 10 रन बना सके। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस मुकाबले में किंग कोहली ने 30 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 56वां पचासा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। कोहली इसके साथ ही टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने और उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। कोहली अपने 400वें टी20 में 59 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 15* रन बनाए। वहीं, केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

कोलकाता की शुरुआत झटके के साथ हुई। जोश हेजलवुड ने पहले ही ओवर में क्विटंन डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद मोर्चा सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 103 रनों की तूफानी साझेदारी हुई। कप्तान रहाणे ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक जड़ा। वह 31 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए जबकि नरेन वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर नरेन ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाए।

इसके बाद केकेआर की पारी लड़खड़ाई और उन्होंने गुच्छों में विकेट गंवाए। अंगकृष रघुवंशी ने 30, वेंकटेश अय्यर ने छह, आंद्रे रसेल ने चार, हर्षित राणा ने पांच रन बनाए। वहीं, रमनदीप सिंह छह और स्पेंसर जॉनसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने तीन जबकि जोश हेजलवुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा यश दयाल, रसिख सलाम और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!