Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेश

रवि किशन ने कहा- माफिया मिट्टी में मिलेंगे, तो परिणाम सबके सामने होगा

सांसद रवि किशन शुक्ला ने प्रयागराज की घटना पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि अपराधियों और माफिया के पोषक आज कानून की बात कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ जो कहते हैं, वह करते हैं। उन्होंने सदन में कहा है कि माफिया मिट्टी में मिलेंगे, तो परिणाम सबके सामने होगा।

सोमवार को एनेक्सी भवन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में सांसद ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश माफिया से मुक्त हुआ है। कानून व्यवस्था बनी है। सभी को न्याय मिल रहा है। ऐसे में विरोधियों की यह हरकत निंदनीय है। जहां सीएम योगी पूरे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं, ऐसे में विरोधियों को कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए न कि प्रदेश के विकास को कम करना चाहिए।

सांसद रवि किशन ने योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताया। तेजी से हुए विकास ने यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। यह बजट एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। सांसद ने कहा कि यूपी बजट में गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल की गति को एक नई दिशा व ऊंचाई मिलेगी। गोरखपुर प्रदेश का प्रमुख शहर है। यहां नेपाल, बिहार व पूर्वांचल के तमाम जिलों के लोग निवास करते हैं ऐसे में एक नए गोरखपुर का निर्माण बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी। नवी मुंबई की तर्ज पर नया गोरखपुर विकसित होगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 3000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

जो भ्रष्टाचार में लिप्त, वह गिरफ्तार भी होगा
सांसद ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त होगा, उसकी गिरफ्तारी भी होगी। दिल्ली शराब कांड में तो अभी बड़े चेहरे भी सामने आएंगे। कहा कि सीबीआई अपने आप में बहुत बड़ी संस्था है। अगर उनकी गिरफ्तारी हुई है तो कोई तथ्य, कोई साक्ष्य जरूर रहे होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!