Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में राशन कार्ड का संकट, मामूली कामकाज भी ठप; बढ़ी लोगों की परेशानी

देहरादून। इन दिनों राशन कार्डधारकों का बुरा हाल है। पहले ही कई महीनों से प्रदेशभर में नवीनीकरण न होने की वजह से राशन कार्ड का संकट बना हुआ है। ऊपर से अब विभागीय अधिकारियों के चुनावी ड्यूटी में होने की वजह से मामूली कामकाज भी ठप पड़ गए हैं।

जिला पूर्ति कार्यालय में रोजाना दर्जनों की संख्या में लोग विभिन्न समस्या लेकर पहुंच रहे, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। यही स्थिति अन्य जिलों में भी बनी हुई है। इससे राशन उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है।

दरअसल, हर पांच वर्ष में राशन कार्डो का नवीनीकरण किया जाता है। मार्च 2019 में नवीनीकरण को पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं। देहरादून समेत अन्य जिलों में दिसंबर माह में राशन कार्ड खत्म हो चुके हैं और नये उपभोक्ता राशन कार्ड बनाने को लगातार आवेदन करते आ रहे हैं, लेकिन किसी को राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे प्रदेशभर में हजारों लोग खासे परेशान हैं।

हालांकि, अभी आचार संहिता लागू होने की वजह से नया राशन कार्ड जारी करने पर भी रोक है। अब चुनावी व्यस्तता के कारण डीएसओ कार्यालय में राशन कार्ड में नाम व अन्य पहचान संबंधी परिवर्तन, राशन कार्ड ट्रांसफर, कार्ड आधार लिंक समेत अन्य काम बाधित हुए पड़े हैं।

डीएसओ व पूर्ति निरीक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है और महज दो से तीन पूर्ति निरीक्षकों के भरोसे कामकाज चल रहा है। रोजाना कार्यालय में 40 से 60 लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों के अभाव में समस्याओं का समाधान संभव नहीं हो पा रहा है।

जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि चुनावी ड्यूटी में होने के कारण विभागीय कामकाज सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है। नवीनीकरण की समस्या पिछले कई महीनों से है। चुनाव के बाद नवीनीकरण का शासनादेश जारी होते ही यह समस्या हल हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!