Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने राष्टीय राजमार्ग संख्या 87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 98 को चैड़ीकरण किये जाने हेतु अनुमति प्रदान की

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 19 फरवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि राष्टीय राजमार्ग संख्या 87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 98 अत्यधिक संकरा होने के कारण मार्ग यातायात की दृष्टि से असुरक्षित प्रतीत हो रहा है। इस मार्ग का चैड़ीकरण किया जाना अत्यावश्यक है। राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड लोनिवि हल्द्वानी द्वारा अवगत कराया गया है कि मार्ग की चैड़ाई बढ़ाना अत्यावश्यक है। इस हेतु पहाड़ कटान के कार्य में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। जिस पर जिलाधिकारी श्री बंसल ने राष्टीय राजमार्ग संख्या 87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 98 को यात्रियों की सुरक्षा एवं जनहित में चैड़ीकरण किये जाने हेतु 22 फरवरी से 7 मार्च तक चैड़ीकरण की अनुमति प्रदान की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी से नैनीताल एवं नैनीताल से हल्द्वानी अत्यधिक संख्या में (विशेषकर कार्यालय एवं विद्यालय अवधि में) यात्रियों का आवागमन रहता है। इसलिए मार्ग में यातायात प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। शेष अवधि में यातायात सुचारू रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबन्धित समय के पश्चात यातायात संचालित करने से पूर्व अधिशासी अभियंता यह सुनिश्चित करेंगे कि मार्ग में मलवा न हो एवं पहाड़ी से पत्थर न गिरे यह भी सुनिश्चित करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि यातायात संचालित होते समय सड़क मार्ग में पुलिस विभाग के अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित परिधान में उपस्थित रहेंगे एवं यात्रियों का मार्ग-दर्शन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में चेतावनी प्रदर्शित करने वाले एवं दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड, पर्याप्त संकेतक रानीबाग, ज्योलीकोट, नैनीताल एवं अन्य स्थानों पर अनिवार्य रूप से स्थापित किये जाये। मार्ग में कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानकों का पालन किया जाये। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उक्त अवधि में प्रतिबन्धित समय प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक वैकल्पिक मार्ग (रानीबाग-भीमताल-भवाली-नैनीताल) का प्रयोग यात्रियों द्वारा किया जायेगा। इस हेतु नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसारित किया जाये। कार्य करते समय अधिशासी अभियंता अथवा सहायक अभियंता की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!