Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रण कार्यक्रम – राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान के विषय में प्रशिक्षण दिया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज कुमार उप्रेती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के बच्चों को मिलने वाले नि:शुल्क उपचार के विशय  में जानकारी दी गयी व गम्भीर रोगों से ग्रसित बच्चो को सन्दर्भित सेवा में जो चिकित्सालय अनुबन्धित है, उन चिकित्सालय द्वारा दी जानी वाली नि:शुल्क सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत एम्स ऋशिकेश, फोर्टिज ऐस्कोट अस्पताल व क्योर इन्टरनेशनल द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा – निर्देशिका, तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान( Tobacco Free Educational Institutions-ToFEI) निर्देशिका के विषय में विकासखण्ड वार व शहरी क्षेत्र के लिये मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत, भारत सरकार ने युवाओं में तम्बाकू के बढ़ते उपयोग को नियंत्रित करने के लिए कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं। सिगरेट और अन्य तंम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 ( कोटपा ) देश में तम्बाकू के खतरों को दूर करने के उदेश्य से एक व्यापक कानून हैं। यह कानून किसी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादो की बिक्री पर प्रतिबंध का भी प्रावधान करता है। इस अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तथा शैक्षणिक संस्थानों में तम्बाकू नियत्रण गतिविधियों के लिए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने 9 विन्दुओं सहित तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान ( Tobacco Free Educational Institutions – ToFEI) के लिए दिशा-निर्देश विकसित किए हैं, जिनका संपूर्ण भारत के शैक्षणिक संस्थानो द्वारा अनुपालन किया जाना है। मास्टर प्रशिक्षकों हेतु प्रत्येक विकासखण्ड से 4 शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय संगठन से 4 शिक्षक, श्री गुरुराम राय से 4 शिक्षक व सी०बी०एस०सी० से 4 शिक्षक को मास्टर प्रशिक्षकों हेतु प्रशिक्षण बाला जी सेवा संस्थान व सलाम मम्बई फाउण्डेशन के सहयोग दिया गया। मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा अपने अपने विकास खण्ड मे सभी शैक्षिक संस्थान के शिक्षकों को प्रशिक्षण दे कर सभी शैक्षिक संस्थान को कोटपा अधिनियम 2003 के अन्तर्गत तम्बाकू मुक्त घोषित किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज उप्रेती द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी दी गयी। डॉ० सी०एस० रावत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन०एच०एम० द्वारा कार्यक्रम के विशय में जानकारी दी गयी। श्रीमती अर्चना उनियाल जिला सलाहकार, तम्बाकू कार्यक्रम द्वारा जनपद में कोटपा के अन्तर्गत कि गयी कार्यवाही के विशय में जानकारी दी गयी, श्रीमती गीता षर्मा कार्यक्रम प्रबन्धक, आर०बी०एस०के० द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गयी। कु० ममता थापा द्वारा तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान के विशय में जानकारी दी गयी। मास्टर प्रशिक्षक द्वारा विकासखण्ड स्तर में सभी शैक्षिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान( Tobacco Free Educational Institutions-ToFEI) के विषय में प्रषिक्षण दिया जायेगा। जिसमें जनपद देहरादून के सभी सरकारी विद्यालय, गैरसरकारी  विद्याालय, केन्द्रीय विद्यालय, श्री गुरुराम राय के समस्त विद्याालय सम्मिलित होगें। प्रषिक्षण कार्यक्रम में डॉ० आनंदतीर्थ, कार्डियोथोरेसिक सर्जन, फोर्टीज अस्पताल, देहरादून, श्रीमती रेखा उनियाल समाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रंण कार्यक्रम देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!