Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

रणबीर कपूर को लगी चोट – आलिया भट्ट संग एयरपोर्ट पर आए नजर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। आमतौर पर रणबीर और आलिया जब भी साथ नज़र आते हैं तो फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट से दोनों की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए उन्हें देखकर फैंस थोड़ा परेशान हो गए। रणबीर एयरपोर्ट पर जब कार से उतरे तो उनके हाथ पर ग्रे कलर का स्लिंग बंधा हुआ था। जिसे देखकर फैंस थोड़ा परेशान हो गए।

रणबीर को इससे पहले वीकेंड पर फुटबॉल खेलते देखा गया था। जहां उन्होंने पैपराज़ी के लिए फोटो भी क्लिक करवाई थी। रणबीर उस वक्त पूरी तरह ठीक थे। लेकिन हाल ही में जब वो एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके हाथ में चोट लगी हुई थी और हाथ में स्लिंग बंधा हुआ था। अब ये चोट उन्हें फुटबॉल मैच के दौरान लगी या किसी और वजह से इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। एयरपोर्ट पर जाते वक्त रणबीर और आलिया दोनों ही थोड़े अपसेट नज़र आए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। इससे पहले आलिया करण जौहर का फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थीं जो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में नजर आए थे। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट रही थी।

फिल्म के अलावा दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी खबरों में रहते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि रणबीर और आलिया जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि आलिया की मां सोनी राज़दान ने इन सब खबरों को महज़ अफवाह बताया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!