Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रामनगर की चार काॅलोनियों के नियमितीकरण के मामले को मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बड़ी गंभीरता से लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 जून, 2020, नैनीताल (सूचना)। रामनगर की चार काॅलोनियों के नियमितीकरण के हेतु मण्डलायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में ली।
मण्डलायुक्त ने भरतपुरी, पम्पापुरी, दुर्गापुरी, कौशल्यापुरी काॅलोनियों के नियमीतिकरण मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी रामनगर को चारों काॅलोनियों में आबादी आच्छादित एरिया का सर्वे किए जाने के निर्देश दिए। कब्जेदार भवन स्वामियों एवं भूमि पर काबिज़ व्यक्तियों के नामों की जानकारी के साथ ही समस्त भूमि की वर्तमान स्थिति की जानकारी अत्याधुनिक सर्वे कर मानचित्र सहित आख्या देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए ताकि आगे की कार्रवाई में आसानी हो सके। सर्वे कार्य में राजस्व विभाग के अनुभवी एवं जानकार अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चारो काॅलोनियों के नियमितीकरण के लिए हल्द्वानी तथा लालकुआं में की गई नियमितीकरण पत्रावलियों का गहनता से अध्ययन किया जाए और नियमीतिकरण मामलों में यदि समानता है तो इस माॅडल को हल्द्वानी एवं लालकुआं के तर्ज पर रामनगर में भी अपनाने हेतु कार्यवाही की जाये।
मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त पहलुओं के साथ सभी विकल्पों पर स्पष्ट प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए, ताकि इस समस्या का निदान हो सके।
बैठक में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, उप जिलाधिकारी रामनगर विजयनाथ शुक्ल, अधिशासी अधिकारी रामनगर भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!