Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस के विधायक मनोज रावत के प्रचार में उतरी केदारघाटी की मशहूर जागर गायिका रामेश्वरी देवी

आकाश ज्ञान वाटिका 27 जनवरी 2022, गुरुवार, केदारनाथ। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित और हॉट सीट में शामिल केदारनाथ विधानसभा में चुनावी समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है। इस बार के जहां एक ओर त्रीकोणीय मुक़ाबला नज़र आ रहा है वहीं दूसरी ओर पूरी घाटी में “बाहरी और स्थानीय प्रत्याशी” के लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इतना ही नहीं घाटी में “शराब VS किताब” का नारा भी सोशल मीडिया में जमकर चल रहा है।

इन्हीं चुनावी समीकरणों के बीच केदार घाटी की सुप्रसिद्ध जगार गायिका रामेश्वरी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जागर गायिका रामेश्वरी देवी स्थानीय विधायक मनोज रावत के प्रचार में आ गए हैं उनका यह वीडियो बीते 24 घंटों में 30 हज़ार से अधिक बार देखा जा चुका है। वर्तमान में कांग्रेस के विधायक मनोज रावत ने खुद इस वीडियो को अपने फेसबुक वालों से शेयर किया है।

मनोज रावत लिखते हैं कि “थैंक्स रामेश्वरी बहिन। मदद तो हम हर दिन कहियों की करते हैं पर आपने याद रखा । बेटियों पर संकट आता है तो हमें और अधिक परेशानी होती है। आप अपनी कला की साधना पर लगी रहो। केदारघाटी के माँगलों, पयारी गीतों, जागरों और खुदेड गीतों को फिर से जिंदा करना है। हमकेदारी”

आपको बताते चलें कि रामेश्वरी देवी सारी गांव की सुप्रसिद्ध जागर- मंगल गायिका हैं। रामेश्वरी देवी को उनकी आवाज के बदौलत आकाशवाणी द्वारा B-HIGH GRED की श्रेणी में रखा गया है ये वही श्रेणी है जो गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को दी गई है। रामेश्वरी देवी का कहना है स्थानीय विधायक ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही उनकी व्यक्तिगत स्तर पर मदद की है। लिहाजा उन्होंने मनोज रावत के पक्ष में वोट देने की अपील की है।

गौरतलब है कि वर्तमान में केदारनाथ विधानसभा से कांग्रेस से विधायक मनोज रावत भाजपा से शैला रानी रावत और आम आदमी पार्टी से सुमन्त तिवारी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा कुलदीप रावत जोकि पिछली बार बेहद करीबी टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर पर रहे वह भी चुनाव मैदान में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!