Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंविशेष

दिल्ली से पर्यटकों को लेकर आज अयोध्या पहुँचेगी रामायण एक्सप्रेस

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, अयोध्या। सुबह के 9:00 बज रहे हैं। हाल ही में फैजाबाद जंक्शन से अयोध्या कैंट हुए रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह अपने सहकर्मियों से निर्देश देने के अंदाज में कहते हैं कि पर्यटकोें के स्वागत के लिए पुष्प लाकर स्टेशन के मुख्य द्वार पर रख लो। ट्रेन आने के बाद सभी मुख्य द्वार पर खड़े होकर उनका स्वागत करेंगे। तैयारियों में करीब दस मिनट का समय बीत जाता है और तभी पश्चिम दिशा से ट्रेन की सीटी सुनाई पड़ती है। वह आगे बढ़ते हैं और तब तक देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को लेकर रामायण एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच जाती है।

सबसे पहले ट्रेन से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के कर्मचारी उतरते हैं। उनके पीछे पूजा में उपयोग होने वाली घंटियों की ध्वनि करते हुए दिल्ली के वृंदावन फूड्स की टीम भगवा रंग का चोला पहने उतरती है। एक पल को ऐसा लगा कि मानो किसी मंदिर के सामने खड़े हों। इसके बाद ट्रेन की बोगियों से एक-एक कर उतरे पर्यटकों के मुख से सिर्फ जय श्रीराम का उद्घोष ही सुनाई पड़ रहा था। रामनगरी पहुंचकर खुद को निहाल महसूस कर रहे पर्यटकों की प्रबल इच्छा रामलला के दर्शन की रही। ट्रेन लेकर पहुंचे आइआरसीटीसी से जुड़े हेमंत कुमार ने बताया कि रामायण एक्सप्रेस में 132 पर्यटक यात्रा कर रहे हैं। यात्रा का पहला पड़ाव अयोध्या है। इसके बाद मंगलवार को दोपहर बाद ट्रेन बनारस की ओर प्रस्थान करेगी।

रामायण एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचे पर्यटक भगवान राम का भजन एवं जयघोष करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे थे। मुंबई से डॉ. राजेंद्र तिवारी और यशोदा तिवारी पहली बार अयोध्या आए हैं। राजेंद्र कहते हैं कि राम मंदिर के रूप में भारत विश्व पटल पर चमक रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों बधाई के पात्र हैं। वहीं, चंड़ीगढ़ के रहने वाले रामदास गुप्त पहले भी अयोध्या आ चुके हैं। लेकिन, यह यात्रा उनके लिए बेहद खास है। वह कहते हैं कि रामनगरी में जितनी बार भी आइये मन नहीं भरता है। गाजियाबाद निवासी सीके गुप्त अपनी पत्नी लक्ष्मी गुप्ता के साथ यात्रा पर हैं

दंपति कहते हैं कि पहली पर अयोध्या पहुंचे हैं। यहां आकर काफी अच्छा लगा। भगवान राम के दर्शन हो जाएं तो यात्रा धन्य हो जाएगी। महराष्ट्र से आईं प्रेमलता लोहिया सीताराम-सीताराम जपते हुए स्टेशन से बाहर आती हैं। कहती हैं कि ट्रेन की व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। नई दिल्ली के द्वारिका निवासी मृदुला और पद्मा भी पहली बार अयोध्या आईं हैं। दोनों की ही इच्छा अपने आराध्य भगवान राम की नगरी को सजते संवरते दिखने की है। राजस्थान के सत्यनारायण एवं एटा के विनोद कुमार भी रामनगरी पहुंच अपने को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!