Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह हुई कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट शेयर करके स्वयं एक्ट्रेस ने की पुष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2020, बुधवार। बॉलीवुड में भी कोरोना वायरस का असर व्यापक स्तर पर देखा जा रहा है। कई हस्तियां चपेट में आई हैं और अब एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने कोविड-19 पॉज़िटिव होने की पुष्टि की है। कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन, नीतू सिंह और कृति सेनन के कोविड-19 संक्रमित होने की ख़बर आयी थी।

रकुलप्रीत ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया- ‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, मैंने अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया है’। रकुल प्रीत के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही उनके फैन्स उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की दुआएं कर रहे हैं, जिसके बाद रकुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी स्वस्थ होने की जानकारी भी शेयर की। उन्होंने लिखा- मैं ठीक हूं, फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि काम पर वापस लौट सकूं। मेरा आप से निवेदन है कि मेरे संपर्क में आए लोग अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें।

आपको बता दें कि रकुल अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मई-डे’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। फिल्म में रकुल के साथ अमिताभ बच्चन और ख़ुद अजय देवगन नजर आएंगे। फिल्म में रकुल एक पायलट के रोल में नजर आएगीं। इस फिल्म की शूटिंग 11 दिसंबर से शुरू हुई थी। अब रकुल के कोरोना पॉजिटिव होने से फिल्म की शूटिंग पर भी असर पड़ सकता है।

अजय देवगन की होम प्रोडक्शन फ़िल्म 2022 में 29 अप्रैल को रिलीज होगी। रकुल इससे प्यार दे दे प्यार दे में अजय देवगन के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं बता दें कि रकुल ने अपने करियर की शुरूआत मॉडल के रूप में की थी और साल 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में ‘मिस इंडिया’ में भाग लिया, जिसमें उन्हें 5वां स्थान मिला था। रकुल ने बॉलीवुड में ‘यारियां’ से डेब्यू किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!