Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
मनोरंजन

राखी के पति ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा को करारा जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल से विधायक को शिक्षित करने की अपील की

नई दिल्ली- आकाश ज्ञान वाटिका 18 सितम्बर शनिवार 2021- बॉलीवुड की ड्रामा क्वींन मानी जाने वाली राखी सावंत इन दिनों काफी गुस्से में हैं। राखी की ये नाराजगी दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राधव चड्ढा के बयान के बाद सामने आई है। राखी और आम आदमी पार्टी की रार में अब राखी सांवते के पति रितेश भी कूद पड़े हैं।

पति रितेश ने किया ये ट्वीट

राखी ने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए इसे अपने पति रितेश का ट्वीट बताया है। पोस्ट में राखी के पति ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा को करारा जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल से विधायक को शिक्षित करने की अपील की है। राखी ने जिस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी टैग हैं।

रितेश ने ‘आप’ को दी धमकी

ट्वीट में लिखा है कि कृपया अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसी का पर्सनल लाइफ खराब न करें। रितेश आगे सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा- कृपया अपने विधायक को एजुकेट करें, नहीं तो अगर मैंने शिक्षित किया तो कहीं भी ‘आप’ नहीं दिखेगा।

पति का सपोर्ट परकर खुश हैं राखी सावंत

हसबैंड रितेश के इस ट्वीट से राखी बहुत इमोशनल हो गईं हैं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , ‘मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया। मुझे अभी तक अकेले जान कर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरे आंखो में आंसू आ गए कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान सम्मान के रक्षा के लिए खड़ा है। धन्यवाद मेरे प्यारे पति रितेश।’

ये है पूरा मामला

दरअसल, ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बड़ा बयान। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता प्रवक्ता राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें पंजाब की राजनीति का राखी सावंत कहा दिया। राखी को जब ये बात पता चली तो उन्होंने राघव चड्ढा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि अब राखी के पति भी उनके बचाव में उतर आए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!