Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

राकेश टिकैत का बयान : जिस व्यक्ति ने हत्या कि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2021, शनिवार, नई दिल्ली दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर पंजाब के दलित युवक लखबीर सिंह की हत्या के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी सामने आए हैं। एक दिन बाद मीडिया से रूबरू होने के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस व्यक्ति ने हत्या कि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है। इसमें और कौन लोग शामिल थे, वह अब जांच का विषय है। इसका आंदोलन पर असर नहीं पड़ेगा।

किसान मोर्चा ने झाड़ा पल्ला

आंदोलन स्थल पर जिस बेरहमी से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसकी चारों ओर निंदा हो रही है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने खुद को अलग कर दिया है। पुलिस कार्रवाई का अंदेशा होते ही शुक्रवार दोपहर को मोर्चा नेताओं ने आपात बैठक बुलाई। उसके बाद प्रेसनोट जारी कर कहा गया है कि हत्या की वारदात से मोर्चा का कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस जो भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाती है, मोर्चा समर्थन करेगा।

पोस्टमार्टम की कराई गई वीडियोग्राफी

पुलिस ने दोपहर तक लखबीर सिंह के स्वजन के आने का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उसके बाद पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की गई। सीएमओ ने तीन चिकित्सकों की टीम बनाकर पोस्टमार्टम कराया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों ने बताया कि लखबीर के शरीर पर करीब 22 घाव मिले। इनमें से 10 घाव बड़े और गहरे हैं। उसकी मौत गहरे घाव होने और अत्यधिक रक्तस्नाव के कारण हुई। उसकी मौत सुबह साढ़े चार और पांच बजे के बीच हुई

लखबीर से अलग रह रहे थे पत्नी-बच्चे

सोनीपत पुलिस जांच में पता चला कि लखबीर सिंह जब छह माह का था उसे उसके फूफा हरनाम सिंह ने गोद ले लिया था। लखबीर सिंह की तीन बेटियां हैं, लेकिन पत्नी बेटियों सहित गत पांच वर्षों से उससे अलग रह रही थी। फिलहाल लखबीर सिंह अपनी दिवंगत बहन के घर तरनतारन में रह रहा था। बताया गया है कि वह नशे का आदि था और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए घर का सामान भी बेच दिया करता था। गत सप्ताहभर से वह धरनास्थल पर आया था और निहंगों के बीच रह रहा था। पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!