Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

दिल्‍ली बार्डर खोले जाने को लेकर राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया, कहा : ‘अब उनके ट्रैक्‍टर सीधे संसद तक जा सकेंगे’

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2021, शनिवार, गाजीपुर बार्डर। गाजीपुर बार्डर खोलने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के किसान ने कभी भी बार्डरों को बंद नहीं किया। ये बार्डर तो सरकार ने बंद कर रखे थे और अब सरकार खुद ही खोल रही है। बार्डर खुलने से किसान आंदोलन को फायदा होगा और अब उनके ट्रैक्टर सीधे संसद तक जा सकेंगे। सरकार ने कानून बनाया है कि किसान कहीं भी फसल बेच सकता है, अब किसान अपनी फसल संसद में ही बेचेंगे और अपने ट्रैक्टर, ट्राली, आटा-चक्की साथ लेकर जाएंगे

वह शुक्रवार को सफीदों के गांव करसिंधु व रोहढ़ में किसानों के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश में किसान के अनाज की बेकद्री हो रही है। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के सरकार के दावे पूरी तरह से फेल हैं। किसानों का सुझाव है कि सरकार जब मंडियों में फसल नहीं खरीद सकती तो उन्हें संसद में अपना अनाज बेचने की अनुमति दी जाए। हालात यह हो गए हैं कि किसानों की फसलें खरीदना तो दूर उसे फसलें बोने तक के लिए डीएपी, यूरिया व बीज नहीं मिल रहा है। किसानों को समय पर खेती में प्रयोग होने वाले उर्वरक नहीं मिलेंगे तो देश का अन्न उत्पादन निश्चित तौर पर गिरेगा।

टिकैत ने कहा कि वे पंचायत व गांवों में आपस में सामान का आदान-प्रदान करने में विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं। पंचायत में कोई व्यक्ति अपनी गठरी सौंपकर गया था। उन्होंने सिर्फ उस गठरी को वापस लौटाया है। इसमें किसी को समर्थन देने या ना देने वाली बात कहां से आ गई।

उन्होंने कहा कि सरकार आसानी से मानने वाली नहीं है और यह आंदोलन बहुत लंबा चलने वाला है। किसानों को चाहिए कि वे अपने खेतों व परिवारों का ध्यान रखने के साथ किसान आंदोलन में भी समय जरूर लगाएं। आंदोलन में दाल, चीनी, आटा, लस्सी व दूध लेकर जरूर लेकर जाएं ताकि इस राशन के बलबूते पर आंदोलन सुचारु रूप से चलता रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!