Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

प्रयास करें कि यह सड़क सुरक्षा सप्ताह ‘‘जीरो फेटेलीटी’’ सप्ताह हो : नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी, 2023, शुक्रवार, देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाइब्रेरी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित रेखीय विभागों से सड़क सुरक्षा कार्याें की क्रमवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु गंभीर है इसको रोकने/कम करने हेतु निरंतर प्रयासरत है जिसके क्रम में सुधारीकरण कार्य गतिमान है। इस दौरान 3 जागरूकता वाहन रवाना किए गए जो सप्ताहभर घूमते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करेंगे।

राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में व माननीय केन्द्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गढकरीजी के कुशल नेतृत्व मे भारत सरकार द्वारा जनपदों से अपेक्षा की गई है प्रयास करें कि यह सड़क सुरक्षा सप्ताह ‘‘जीरो फेटेलीटी’’ सप्ताह हो। सांसद बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून व उनकी टीम से सड़क दुर्घटनाओं मे कैसे पिछले दो वर्षों से 50 प्रतिशत् की कमी आए इस पर योजना बनाने के लिए निर्देशित किया साथ ही इस परिपेक्ष्य में हर माह की रिपोर्ट देने को कहा जिससे 50 प्रतिशत् तक सड़क दुर्घटनाओं मे कमी आ सके।

राज्यसभा सांसद ने ब्लैक स्पाॅट चिन्हिीकरण एवं सुधारीकरण, पार्किंग व्यवस्था, नो पार्किंग एवं रैस ड्राईविंग पर की गई चालान की कार्यवाही, साईनबोर्ड, जागरूकता हेतु चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सीधे चालान की कार्यवाही न करते हुए पहले वाहन हटाने हेतु चेतावनी जारी करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। कई बार लोगों को आकस्मिक स्थिति में वाहन को नो पार्किंग में पार्क करना पड़ जाता है, ऐसे में चालान से पूर्व चेतावनी अवश्य दें। उन्होंने सड़क सुरक्षा हेतु काॅलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने हेतु कार्यशाला आयोजित करते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वाहन चलाने तथा हेलमैट, सीटबैल्ट लगानें के साथ ही रैस ड्राईव से बचने हेतु प्रेरित करें, ताकि नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर किया जाए तथा किसी प्रकार का खतरा न रहे। उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक करें ताकि वह नाबालिक बच्चों को वाहन दें। उन्होंने परिवहन विभाग को कार्यालयों में दलालों की गतिविधि पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग, पुलिस, एनएच, एनएचआई विभागों द्वारा संयुक्त सर्वे रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट में उठायी गई समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

राज्यसभा सांसद नेअधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए परिपालन के निर्देश दिए ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। कहा कि देश में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख लोग अपनी जान गवांते है तथा चार लाख से अधिक लोग घायल हो जाते हैं। इस आंकड़े को कम करने हेतु सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में प्रतिभाग न करने वाले विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 49 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए, जिनमें से 30 ब्लैक स्पाट ठीक कर लिए गए है, 19 ब्लैक स्पाॅट पर कार्य गतिमान है। इसी प्रकार जनपद में वर्ष 2021 में 135934 तथा वर्ष 2022 में 161520, कुल 297454 चालान (वर्ष 2021-22 में) किए गए है। सांसद नरेश बंसल ने दुर्घटना के मुख्य कारक ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीड पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान,अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्वार्थ अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून शैलेश तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय व एन के ओझा, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल, एन.एच. डोईवाला अमित कुमार वर्मा, लो.नि.वि. से राजेन्द्र पाल, टीटीओ एमडी पप्पन, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!