Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

विकास के कार्यों में तेजी लाते हुए देश को इस अमृतकाल में अग्रणी देश की श्रेणी में ले जाना है : नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 दिसम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। मंथन सभागार में आज राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनप्रतिनिधि ने भी प्रतिभाग किया। सांसद नरेश बंसल ने क्रमवार विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी लेते हुए, कार्य प्रगति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में सक्षम अधिकारी ही पूर्ण सूचना एवं जानकारी के साथ प्रतिभाग करेंगे। साथ कहा कि अगली बैठक जीवनगढ में ग्रामीण के मध्य बैठकर करेंगे।

सांसद नरेश बंसल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं को धरातल पर लाने का समाधान आपके पास है। जनहित के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। सभी को कार्य प्रगति में तेजी लाने की जरूरत है ताकि जनमानस को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में तेजी लाते हुए देश को इस अमृतकाल में अग्रणी देश की श्रेणी में ले जाना है। उन्होंने स्वास्थ्य मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने को कहा। जबकि निक्षय मित्र में जन सहभागिता को लेकर और जागरूक करने को कहा। उन्होने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि आवंटित धनराशि को समय पर खर्च करते हुए, लक्षित योजनाओं को समय पर पूर्ण करेंगे। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना, सांसद खेल स्पर्धा, सांसद स्वास्थ्य मेला, निक्षय मित्र, तंदुरूस्त बालक, स्मार्ट सिटी सहित भारत सरकार द्वारा संचालित पोषित एवं अन्य योजनाओं की भौतिक एवं आर्थिक प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। एनएच की कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि जन सुविधा से जुडे कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। कार्यों की जाँच कराने की बात भी कही। उन्होंने बल्लीवाला फ्लाईओवर में हो रही दुर्घटना के दृष्टिगत, फ्लाईओवर को सुगम बनाने के निर्देश दिए। जबकि लोनिवि की समीक्षा के दौरान जनपद में संचालित सभी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। स्मार्ट सिटी की समीक्षा के दौरान विधायक रायपुर की माँग पर स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस रायपुर तुनुवाला आदि पुरानी रूट पर भी चलाने के निर्देश दिए। जबकि रेखीय विभाग के साथ जनवरी माह में स्मार्ट सिटी की बैठक रखने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने उरेडा को सौर ऊर्जा की लाईटे लगाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। वही शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने मत्स्य विभाग को अमृत सरोवर योजना अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्षित समय से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जबकि दुग्ध विकास, विधुत, समाज कल्याण, बाल विकास, सहित अन्य विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवष्यक दिशा- निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक केन्ट श्रीमती सविता कपूर, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चैहान, मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश अनिता ममगांई, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीतिशमणी त्रिपाटी, पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोण्डे, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जीएम स्मार्ट सिटी लि0 जगमोहन चैहान, एसई जल संस्थान नमित रमोला सहित, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पी.एस भण्डारी सहित जनपद स्तरीय सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!