Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पेगासस के चर्चा को लेकर अड़ा विपक्ष, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र जब से शुरू हुआ है तब से ही दोनों सदनों में हंगामा बरपा हुआ है। हंगामे की सबसे बड़ी वजह दो से तीन मुद्दे बने हैं। इनमें पहला मुद्दा पेगासस जासूसी कांड है। दूसरा मुद्दा किसानों का है और तीसरा मुद्दा असम-मिजोरम सीमा तनाव है। विपक्ष लगातार पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर दबाव बना रहा है जबकि सरकार का कहना है कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।

सरकार का कहना है कि विपक्ष को उन मुद्दों पर चर्चा में सहयोग देना चाहिए जो मुद्दे जनता से सीधेतौर पर जुड़े हैं और जनहित के हैं। सोमवार को भी दोनों सदनों की कार्यवाही इन मुद्दों पर शोर-शराबे के बाद कई बार स्‍थगित करनी पड़ी थी। भाजपा के संसदीय दल की भी बैठक आज हुई है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।राहुल गांधी आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आए उछाल के खिलाफ सदन साइकिल से पहुंचे। इससे पहले वो एक दिन ट्रेक्‍टर से सदन में पहुंचे थे।

सदन में रणनीति को लेकर विपक्षी दलों की बैठक

मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्‍व में विपक्षी दलों की बैठक हुई है जिसमें सदन में विपक्ष की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया है। दोनों सदनों में कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि सरकार पेगासस मुद्दे पर बहस से इसलिए बच रही है क्‍योंकि वो बेनकाब हो गई है। इन नेताओं का ये भी कहना है कि सरकार ने इजरायल के सॉफ्टवेयर पेगासस का गलत इस्‍तेमाल किया है। विपक्ष लगातार कह रहा है कि सदन की कार्यवाही चलेगी या रुकेगी ये सरकार को तय करना है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि विपक्ष के शोर-शराबे की वजह से इस दौरान 30 जुलाई तक दोनों सदनों में केवल ना 18 घंटे ही काम हो सका है।

जानिए ताजा अपडेट :

  • विपक्ष के हंगामे के बाद राज्‍य सभा की कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।
  • लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई है।
  • केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन का कहना है कि विपक्ष सदन का लगातार अपमान कर रहा है। विपक्ष के नेता मंत्रियों के हाथों से दस्‍तावेजों को छीनकर हवा में उछालते हैं।
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के उस ट्वीट का खंडन किया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी की थी। उनका कहना है कि ये लोग इस तरह से देश की उस जनता का अपमान कर रहे हैं जिन्‍होंने उन्‍हें चुनकर संसद में भेजा है। हवा में पेपर फाड़कर उछालने वाले अपनी गलती के लिए शर्मिंदा भी नहीं हैं। ऐसे में पीएम मोदी क्‍या कहेंगे।
  • कांग्रेस सांसद रिपुण बोरा ने नियम 267 के तहत राज्‍य सभा में असम-मिजोरम सीमा पर फैले तनाव पर चर्चा कराने का नोटिस दिया है।
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा का नोटिस दिया है।
  • सीपीआई सांसद विस्‍वाम ने भी राज्‍य सभा में नियम 267 के तहत बिजनेस सस्‍पेंड कर पेगासस मामले में चर्चा का नोटिस दिया है।
  • कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इसी नियम के तहत अन्‍य मुद्दों को छोड़ किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने का नोटिस राज्‍य सभा में दिया है।
  • कांग्रेस के राज्‍य सभा सांसद ने शक्ति सिंह गोहिल ने दिल्‍ली के नंगल इलाके में एक नाबालिग से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या के मामले में चर्चा का नोटिस दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!