Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

थलाइवर 171 मूवी के नए पोस्टर में जबरदस्त लुक में दिखे रजनीकांत, 22 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का टाइटल

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 अप्रैल 2024, देहरादून। गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर जेलर सरीखी फिल्म देने वाले रजनीकांत की इस वर्ष विशेष भूमिका वाली फिल्म लाल सलाम को असफलता का मुंह देखना पड़ा। इस फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जो रजनीकांत की बेटी हैं। असफलता को पीछे छोड़ते हुए रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करने जा रहे हैं, जिनकी पिछली तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परचम लहराया था। उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म लियो थी, जिसने थलापति विजय नजर आए थे।

रजनीकांत की ‘जेलर’ ने देश के साथ पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। बहरहाल हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की अगली फिल्म की। वे जल्द ही डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने थलाइवर 171 मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें रजनीकांत का धांसू लुक नजर आ रहा है। फिल्म का टाइटल फिलहाल सामने नहीं आया है।

‘लियो’ और ‘विक्रम’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले लोकेश का रजनीकांत के साथ यह पहला प्रोजेक्ट है। लोकेश ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के बारे में अपडेट दिया। फिल्म का टाइटल 22 अप्रैल को रिवील किया जाएगा। पोस्टर में रजनीकांत सोने की घड़ी से बनी हुई हथकड़ी पहने दिख रहे हैं।

उन्होंने गोल्डन फ्रेम वाला सनग्लास भी कैरी किया हुआ है। पोस्टर के बैकग्राउंड मैकेनिकल है, जिसमें घड़ी की मैकेनिज्म देखने को मिलती है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज पर है, जो इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। प्रोडक्शन सन पिक्चर्स कर रहा है, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में इसका ऐलान किया था। फिल्म में शिवकार्तिकेयन का भी खास रोल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!