Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्ड

राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड को कोरोना टेस्ट कराने में मदद का प्रस्ताव किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2020, शुक्रवार। राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड को कोरोना टेस्ट कराने में मदद का प्रस्ताव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संगठन एवं उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र लिखा है।

वर्तमान में राज्य में कोरोना टेस्ट के साढ़े चार हजार सैंपल पेंडिंग पड़े हुए हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने कोरोना टेस्ट के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ से सैंपल टेस्टिंग को मदद मांगी थी, जिसके बाद दोनों ही जगह सैंपल भेजे जा रहे हैं।

अब कांग्रेस के सचिव संगठन काजी निजामुद्दीन ने इसमें मदद की पेशकश की है। काजी कुछ समय पूर्व तक कांग्रेस के राजस्थान के सहप्रभारी रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना टेस्टिंग के लिए काफी ज्यादा सैंपल पैंडिंग पड़े होने की जानकारी मिलने पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर उत्तराखंड सरकार चाहे तो राजस्थान सरकार प्रतिदिन दो हजार टेस्ट राजस्थान में कराने को तैयार है।

विधायक काजी निजामुद्दीन के मुताबिक उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजा है। अगर उत्तराखंड सरकार राजस्थान सरकार के कोरोना सैंपल टेस्टिंग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो इससे राज्य को बड़ी राहत मिल सकती है।

स्वास्थ्य विभाग को 513 करोड़ स्वीकृत

शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए 513 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। यह धनराशि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निवर्तन में रखी गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य अरुणेंद्र सिंह चौहान द्वारा स्वास्थ्य विभाग की वचनबद्ध एवं अवचनबद्ध मदों के लिए यह धनराशि मंजूर की गई।

शासन द्वारा जारी आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि अवमुक्त की जानी वाली धनराशि का उपयोग उन्हीं मदों में किया जाएगा जिसके लिए यह स्वीकृत की गई है। यह भी किया गया है कि इस धनराशि का का पूर्ण उपयोग हर हाल में 31 मार्च 2021 तक कर लिया जाए। इसके बाद भी कोई धनराशि अवशेष रहती है तो उसे नियमानुसार शासन को समर्पित कर दिया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!