Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

रेलवे ने 3 गुना बढ़ाया प्लेटफार्म टिकट का दाम, जानिए आखिर क्‍यों उठाया गया ये कदम ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार। दुनिया भर में जारी कोविड-19 महामारी के बीच रेलवे मंत्रालय ने प्लेटफार्म के टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मंत्रालय का कहना है कि यह अस्थायी फैसला है जो यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर अधिक भीड़ के जमा होने से रोकने के लिए लिया गया है। इस फैसले के बाद जिस प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 रुपये थी अब 30 रुपये हो गई।

इस ऐलान के साथ मंत्रालय ने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना डिविजनल रेलवे मैनेजरों (DRMs) की जिम्मेदारी है। साथ ही कहा, ‘यह अस्थायी फैसला है और यात्रियों के हित में रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया है ताकि स्टेशनों पर जो भीड़ होती है उसे रोका जा सके।’ मंत्रालय ने बताया, ‘स्टेशन पर अधिक लोगों के आने से भीड़ हो जाती है और इसे रोकने के लिए समय समय पर प्लेटफार्म टिकट के शुल्क को बढ़ाया जाता है। यह अधिकार उक्त स्टेशन के  DRMs कर है।’ इस तरह के फैसले कई सालों से हालात के मद्देनजर लिए जाते रहे हैं। इसमें नया कुछ नहीं है।  इससे पहले रेलवे ने कम दूरी तय करने वाली ट्रेनों की टिकट की भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी  ताकि गैरजरूरी सफर को रोका जा सके।

विदित रहे कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक साल पहले प्लेटफार्म टिकट की सुविधा को बंद किया गया था। इससे केवल यात्रा करने वाले ही स्टेशन पर आ सकते थे और भीड़ जमा होने पर रोक थी। लेकिन अब जहां हर काम दोबारा सामान्य हो रहा है वहीं इस सुविधा को भी फिर से बहाल किया गया है लेकिन एहतियात के साथ। पिछले साल यानि 2020 में लॉकडाउन से पहले भीड़ को रोकने के लिए 18 से 22 मार्च के बीच इसकी कीमत बढ़ाकर 50 रुपये किए गए थे। इसके बाद प्लेटफार्म पर भीड़ में कमी हुई थी जिन्हें यात्रा करनी होती थी उनके साथ कामी कम लोग आते थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!