Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

पहली जून से 200 ट्रेनों से शुरू होगी रेल सेवा – टिकटों की बुकिंग 21 मई की सुबह 10 बजे से होगी शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2020, गुरुवार। रेलवे ने पहली जून से चलने वाली 100 जोड़ी यात्री ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इनके लिए टिकट की बुकिंग गुरुवार सुबह 10 से शुरू होगी। टिकट की बुकिंग केवल आइआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ही होगी। कोई भी स्टेशन काउंटर नहीं खुलेगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इनमें एसी, नॉन एसी और जनरल सभी तरह के कोच होंगे। मंगलवार को केवल नॉन एसी ट्रेनों के चलने की बात कही गई थी। रेलवे की ओर से जारी सूची में दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के नाम हैं।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना रिजर्वेशन के यात्रा की अनुमति नहीं होगी। जनरल कोच के लिए भी टिकट बुक किया जाएगा। इसके लिए यात्री को सेकेंड सीटिंग का किराया देना होगा और उसे एक आरक्षित सीट मिलेगी। अन्य सभी श्रेणी में किराया सामान्य ट्रेनों जैसा ही रहेगा। इन ट्रेनों में अधिकतम 30 दिन आगे तक का टिकट लेने की अनुमति होगी। वेटिंग और आरएसी का टिकट भी नियमानुसार मिलेगा, लेकिन वेटिंग वालों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। तत्काल एपं प्रीमियम तत्काल बुकिंग की अनुमति नहीं होगी।

कर्नाटक में दो अंतर्राज्यीय ट्रेनों के संचालन की अनुमति भी रेलवे ने दी है। ये दोनों स्पेशल ट्रेनें बेंगलुरु-हुबली-बेलगावी और मैसुरु-बेंगलुरु के बीच चलेंगी। इनके लिए भी आरआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ही टिकट की बुकिंग होगी। इनका संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।

1 जून से चलने वाली ट्रेनों की सूची

19 मई को भारतीय रेलवे ने एक जून से 200 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन नियमित तौर पर चलाने का फैसला किया था। ये ट्रेनें निर्धारित टाइम टेबल के आधार पर चलाई जाएंगी। इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग कल से शुरू हो जाएगी। रेलवे इन ट्रेनों के संचालन की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। इसके साथ ही ट्रेनों की लिस्ट भी जारी हो गई है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, ‘रेलवे द्वारा एक जून से 200 नॉन एसी ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी, जो समय सारणी के अनुसार चलेंगी। यात्री इन ट्रेनों के लिये केवल ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। इन सेवाओं के शुरु होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, तथा उन्हें अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी।’

नॉन एसी होंगे सभी कोच 

  • 1 जून से चलाई जाने वाली ट्रेन के सभी कोच नॉन एसी होंगे। इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बिक्री भी ऑनलाइन ही होगी। रेलवे के बुकिंग काउंटर से इन ट्रेनों के लिए भी टिकटों की बिक्री नहीं की जाएगी। रेलवे ने इस बाबत हिदायत भी जारी की है।

राजधानी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल का संचालन जारी

  • इससे पहले, एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। इसके बाद 12 मई को राजधानी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया। इसके तहत कुल 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। चलाई जा रही सभी राजधानी स्पेशल ट्रेन में पूरी क्षमता के साथ चल रही है। इन ट्रेनों के टिकट 2 दिन के भीतर ही बिक गए।

लगभग 22 लाख प्रवासी मजदूरों को अब तक पहुंचाया जा चुका है उनके घर

  • उधर, दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों के घर लौटने को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा था। वैसे तो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या 1600 हो चुकी है जिससे अब तक लगभग 22 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जा चुका है। इसके बावजूद प्रवासी मजदूरों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!