Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गांधी अभी भी पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले रखना चाहते

राजस्थान में सियासी उठापटक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत और अन्य नेताओं ने सचिन पायलट पर निशाना साधा। पायलट पर सरकार गिराने की साजिश में भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया, लेकिन इसके बाद भी पार्टी ने उनके और अन्य बागी विधायकों के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं।  समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चाहते है कि पायलट को एक और मौका मिले।

जयपुर में मौजूद कांग्रेस के एक राष्ट्रीय नेता के अनुसार सचिन पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे अभी भी खुले हैं क्योंकि राहुल गांधी ने निर्देश दिया है कि बगावत के बावजूद, उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार में शामिल होने के लिए पायलट को एक और मौका दिया जाना चाहिए।

पायलट के संपर्क में अहमद पटेल 

सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेहद करीबी अहमद पटेल राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री के संपर्क में हैं और उनसे बात कर रहे हैं। पहले यह माना जा रहा था कि पायलट के विद्रोह पर राहुल ने सख्त रुख अपनाया है। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार, वह पायलट की सम्मानजनक वापसी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

गहलोत के बयान के बाद राहुल ने दिया निर्देश

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी का यह निर्देश बुधवार दोपहर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद आया है। गहलोत ने सीधे तौर पर पायलट पर भाजपा के साथ सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि उनके पास इसको लेकर सबूत है। इस बयान के तुरंत बाद, राहुल गांधी ने जयपुर में मौजूद राष्ट्रीय नेताओं को निर्देश दिया कि पायलट को वापस लौटने का मौका दिया जाए। इसके बाद राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के माध्यम से सचिन पायलट को सभी विधायकों के साथ जयपुर लौटने की अपील की।

पायलट खेमे पर कार्रवाई

गौरतलब है कि राजस्थान में सियासी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस ने जयपुर में दो बार विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें पायलट खेमा शामिल नहीं हुआ। इसके बाद पायलट और उनके खेमे के विधायकों पर बड़ी कार्रवाई हुई। विद्रोह के कारण उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से पायलट को हटा दिया गया। इसके अलावा उनके समर्थकों के साथ-साथ राज्य युवा कांग्रेस के प्रमुख, सेवा दल के प्रमुख, जो विधायक हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!