Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापटक तेज – सिंधिया हो सकते हैं भाजपा में शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापटक और तेजी हो गया है। सिंधिया आज दोपहर 12.30 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, मंत्री और विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को टूट का डर सता रहा है। देर रात भाजपा के 106 विधायकों को भोपाल से दिल्ली ले जाया गया। उधर तोड़-फोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस भी अपने विधायकों को जयपुर भेजने की तैयारी कर रही है।

राहुल का मोदी सरकार पर हमला

मध्य प्रदेश की राजनीतिक हालात पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- आप कांग्रेस की चुनी हुई सरकार में व्यस्त हैं इसलिए वैश्विक स्तर तेल की कीमतों में हुई 35 पर्सेंट की कमी को भूल गए होंगे। क्या आप कृपा करके भारत के लोगों को भी इसका फायदा दे सकते हैं और पेट्रोल की कीमतों को 60 रुपये से नीचे ला सकते हैं? इससे इकॉनमी को बूस्ट करने में मदद मिलेगी।

राहुल गांधी ने नहीं दिया जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

विधायकों को वापस लाएंगे

मध्यप्रदेश निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भोपाल में कहा कि हमारी सरकार बचेगी। सभी स्वतंत्र विधायक हमारे साथ हैं। हम उन विधायकों को वापस लाएंगे जो बेंगलुरु में हैं।

फ्लोर टेस्ट में बहुमत करेंगे साबित 

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन बोले कांग्रेस सुरक्षित और मजबूत स्थिति में है। हर कोई मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में है, जल्द ही सबकुछ ठीक होगा। हम विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेंगे और 2023 तक सरकार भी चलाएंगे।

विधायकों को गुमराह किया जा रहा

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि हम सदन के पटल पर बहुमत साबित करेंगे। कांग्रेस के सभी विधायक जो बेंगलुरु में हैं, उन्हें गुमराह किया जा रहा है। वे हमारे संपर्क में हैं। यहां तक कि भाजपा के विधायक भी हमारे संपर्क में हैं।

गुरुग्राम के होटल में भाजपा विधायक

भोपाल में भाजपा पार्टी ऑफिस के बाहर से बसों के द्वारा विधायकों को एयरपोर्ट भेजा गया। वहां से सभी को मंगलवार देर रात गुरुग्राम के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत में ठहराया गया है। कांग्रेस भी अपने विधायकों को राजस्थान ले जाने की तैयारी में है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हरियाणा में सत्ता में है, जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार राजस्थान में शासन कर रही है।

कांग्रेस ने दो नेताओँ को भेजा बेंगलुरू

इस बीच, कमलनाथ अपनी सरकार को बचाने के की कोशिशों में लग गए है। कांग्रेस ने अपने दो नेताओं सज्जन सिंह वर्मा और गोविंद सिंह को बेंगलुरू में मौजूद बागी विधायकों को मनाने के लिए भेजा है। वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद मंगलवार को 22 विधायकों ने भी प्रटी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले विधायकों में छह मंत्री भी शामिल हैं।

कमलनाथ का दावा

वहीं, मध्य प्रदेश में जारी सियासी ड्रामे के बीच सीएम कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास बहुमत है। कमलनाथ ने मंगलवार शाम कहा, ‘घबराने की जरूरत नहीं है, हम बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। जिन्हें इन लोगों ने कैद करके रखा है, वे मेरे संपर्क में हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!