Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

भारत पहुँची राफेल विमानों की दूसरी खेप : रक्षा मंत्री राज‍नाथ सिंह ने दी भारतीय वायुसेना को बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को आई थी। विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल किया गया था। चीन के साथ तनाव भरे माहौल के बीच भारत को राफेल विमानों की दूसरी खेप मिल गई है। बुधवार देर शाम तीन राफेल ल़़डाकू विमान फ्रांस से सीधे भारत आए। इन विमानों ने भी पिछली खेप की तरह कहीं बीच में लैंडिंग नहीं की। इन दूसरी खेप में फ्रांस से तीनों राफेल विमान गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल के भारत पहुंचने पर कहा कि इसके लिए भारतीय वायु सेना के सदस्‍य बधाई के पात्र हैं। उन्‍होंने एक पेशेवर और सुरक्षित तरीके से अत्यधिक जटिल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

भारत ने फ्रांस से 36 राफेल ल़़डाकू विमानों की खरीद के लिए लगभग 59000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने गत माह कहा था कि सौदे के तहत भारत आने वाले सभी राफेल 2023 तक वायुसेना में शामिल हो जाएंगे।

भारतीय वायु सेना के प्रमुख आरके एस भदौरिया ने इन विमानों के सेना में शामिल होने के समय को उपयुक्त बताय़ा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राफेल को वायुसेना में शामिल करने का इससे उपयुक्त समय नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि अंबाला में राफेल को बल में शामिल करना महत्वपूर्ण, क्योंकि वायु सेना के इस अड्डे से महत्व वाले सभी क्षेत्रों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

एक कार्यक्रम करके राफेल विमान का औपचारिक अनावरण किया गया थी, इस कार्यक्रम मेंकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के उनके समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद थे। राफेल विमानों को बल के 17वें स्क्वॉड्रन में शामिल करने से पहले उन्हें पानी की बौछारों से पारंपरिक सलामी दी गई थी।

विदित रहे कि बिना रुके राफेल के भारत आने के लिए पहले से पुख्‍ता प्रबंध किए गए थे। इंधन की जरूरत पड़ने पर इन्‍हें हवा में ही इंधन भरने की सुविधा देने की तैयारी की गई थी। इससे पहले फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहले बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल्ट किया था। केंद्र की राजग सरकार ने 2016 में इन विमानों के लिए लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत को लेकर काफी राजनीति हुई थी। राफेल की ताकत का अंदाजा इस बात से आप लगा सकते हैं कि इसके आने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ बिपिन रावत ने इसे गेंम चेंजर बताया था।

[box type=”shadow” ]सम्बंधित ख़बरों के लिए, क्लिक करें:

https://akashgyanvatika.com/ambala-airbase-ready-for-rafale-bird-herd-will-be-kept-watch/

https://akashgyanvatika.com/first-rafel-to-india-rajnath-singh-raksha-mantri/

https://akashgyanvatika.com/rafel-aane-par-vikas-garg-ne-jataya-harsh/

https://akashgyanvatika.com/rajnath-singh-arrives-at-ambala-airbase-rafale-aircraft-to-join-air-force/[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!