Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में बनाये क्वारेंटीन सेन्टर में व्यवस्थाओं हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारियों द्वारा क्वारेंटीन सेंटरों का किया गया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद में बनाये क्वारेंटीन सेन्टर में व्यवस्थाओं हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारियों द्वारा क्वारेंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया गया तथा वहाँ पर साफ-सफाई व्यवथा के साथ ही क्वारेंटीन सेन्टर में ठहराये गये व्यक्तियों के लिए शुद्ध भोजन, आवश्यक उपयोग की सामग्री, एवं छोटे बच्चों हेतु पौष्टिक आहार, जूस, फल एवं बिस्कुट उपलब्ध कराये गये है। इसके साथ ही उक्त क्वारेंटीन सेन्टरों पर साप्ताहिक/पाक्षिक/मासिक ज्ञानवर्धक पत्रिकाएं भी उपलब्घ कराई गयी। इसी क्रम में कल 31 मई से सभी क्वारेंटीन सेन्टर में ठहराये गये व्यक्तियों हेतु स्वास्थ्य वर्धक काड़ा उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कल 31 मई रविवार को आवश्यक सामग्री की दुकानें (दूध, दवा, फल-सब्जी की दुकाने, पैट्रोल पम्प, गैस एजेंसी) को छोड़कर अन्य समस्त दुकानें पूर्व आदेशों के भांति बन्द रहेंगी। कल नगर निगम देहरादून द्वारा शहरी क्षेत्रों में सेनिटाईजेशन का कार्य किया जायेगा।

जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर  से विभिन्न जनपदों के 40 व्यक्तियों को 2 वाहनों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त सम्बन्धित जनपदों/क्षेत्रों में भेजा गया, जिसमें, चमोली 9, रूद्रप्रयाग के 26, टिहरी हेतु 2, ऋषिकेश के 3 व्यक्तियों को उनके जनपदों/ गंतव्य स्थलों को भेजा गया। इसी प्रकार जनपद देहरादून से 1 वाहनों / बसों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त मध्यप्रदेश के 10 व्यक्तियों को हरिद्वार तक भेजा गया। इसी प्रकार 34 नेपाली नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त 1 बस के माध्यम से नेपाल हेतु भेजा गया। इसी क्रम में आज  जनपद देहरादून रेलवे स्टेशन से 1152 व्यक्तियों को विशेष ट्रेन के माध्यम बेतिया बिहार  भेजा गया है।

विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 201 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 301 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 12 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 97.50 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में 2 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगर/बैराज रोड में 497 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा गुरू रोड पटेलनगर में 15 ली०, ई.डब्लू.एस ब्लाक एमडीडीए में 20 ली०, सेवलाकला कन्टेंमेंट जोन में 20 ली०, आशुतोष नगर में ऋषिकेश में 15 ली०, बैराज कालोनी में 20 ली०, शिवाजी नगर ऋषिकेश में 15 ली०, डांडीपुर मौहल्ला में 5 ली०, रेसकोर्स नेगी तिराहा में 10 ली०, सतोवाली क्षेत्र में 5 ली०, कुल 125 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 791 निराश्रित पशुओं जिसमें 424 श्वान, 323 गौवंश एवं 44 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा विभिन्न क्वारेंटीन सेन्टर में ठहराये गये व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें  होटल सोलिटियर में 13, रेड फोर होटल में 15, वाईट रोक में 7, होटल यूके 07 में 2, होटल राजपुर हाईट्स में 17, सनग्रान्ट होटल में 6, होटल अतिथि में 7, होटल सिद्धार्थ में 6, भगवान गेस्ट हाउस में 6, होटल सनवुड में 4  व्यक्तियों सहित, कुल 83 व्यक्तियों को  प्रशिक्षण दिया गया ।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1072 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 15074 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 105 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  रूपये 70.89 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2234 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 61 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनम पास हेतु 56 एवं राशन हेतु 1 एवं हेतु 4 काल प्राप्त हुई।

 

सम्बन्धित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/aanganwadi-karyakartiyon-ne-42698-logon-ki-samukayik-nigrani-ki/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!