Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सड़कों के घटिया निर्माण पर लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने दिए जाँच के आदेश

  • [highlight]गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : सतपाल महाराज[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जुलाई 2021, रविवार, बीरोंखाल। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को भी अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी अनेक योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर ही जाँच के आदेश दिए।

पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को भी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने हेतु विधायक निधि से क्रय किए गए फर्नीचर और महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी का वितरण किया।

उन्होंने मैठाणा में खेल मैदान के साथ ही मैठाणा-दुवलान मोटर मार्ग जिसकी लागत 33 लाख 40 हजार रूपये है, 6 करोड़ 96 लाख 26 हजार रूपये की लागत से निर्मित लैगल-कोटा मोटर मार्ग और 77 लाख 28 हजार रूपये की कैलाड़ सोलर पम्पिंग पेयजल योजना का भी लोकार्पण लिया। क्षेत्र भ्रमण के के दौरान लोनिवि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने जहां एक ओर लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया तो वहीं उन्होंने लोनिव की रिखाड़-धोबीघाट-आमकुलाउ मोटर मार्ग और पीएमजीएसवाई द्वारा हाल ही में बनाई गयी मैठाणा घाट बवांसा-रसिया महादेव मोटर मार्ग और तिमलीखाल-सैंधार मोटर मार्ग की खराब गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जाँच के आदेश दिए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के समय अधिग्रहित की गई लोगों की भूमि के वर्षों से लंबित मुआवजों के शीघ्र भुगतान के निर्देश भी दिए।

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा है कि वह शासनादेश के तहत कार्य करने के साथ-साथ सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ उनके सुपुत्र सुयश रावत, श्रीमती मोहिना रावत, बीरोंखाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला, ब्लाक प्रमुख राजेश कण्डारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा, श्रीमती सरिता पोखरियाल, सोनू कुमार, नरेश चंद्र सुयाल, दीप्ति प्रकाश, ओमपाल बिष्ट, राकेश नेगी, ध्यान पाल गोसाई, आलम सिंह रावत, जितेंद्र सिंह रावत, मनोज सिंह बिष्ट, अनिल सिंह बिष्ट, दिलीप सिंह, मेहरबान सिंह, गजेंद्र सिंह रावत, रीना देवी, सत्येंद्र सिंह गुसाईं सहित सिंचाई, लघु सिंचाई, पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

साभार :     निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!