Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंविदेश

पुतिन ने दी अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी, कहा- ‘उसकी राह में रुकावट न बनें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, लखनऊ। यूक्रेन की पहले के बाद रूस ने भी शांति स्‍थापना के लिए बातचीत करने का संकेत दिया है। आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस के जबरदस्‍त हमले के बाद गुरुवार को राष्‍ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्‍की ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के पास फोन किया था, लेकिन इसका उन्‍हें कोई जवाब नहीं मिला था। इसके बाद रूस ने एक बयान में कहा कि जेलेंस्‍की ने फोन किया था जिसमें उन्‍होंने वार्ता की गुजारिश की थी। इसके बाद रूस की तरफ से बातचीत के लिए हामी भरी गई थी, लेकिन रूस इस वार्ता को बेलारूस के मिन्‍स्‍कक शहर में करना चाहता है जबकि यूक्रेन इसको पौलेंड के वर्सा में करना चाहता है। रूस ने ये भी कहा था कि ये बातचीत केवल यूक्रेन को एक न्‍यूट्रल स्‍टेट घोषित करने को ही होगी। इस पर सहमति नहीं बनने के बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच रूस ने बातचीत का संकेत फिर दिया है। लेकिन ये भी साफ कर दिया है कि ये बातचीत केवल उसकी ही शर्तों पर होगी।

हालांकि रूस ने साफ कर दिया है कि वो यूक्रेन पर कब्‍जा करने के इरादे से ही आगे बढ़ रहा है और वो वहां की मौजूदा सरकार को हटाने की तैयारी में भी है। रूस ने यूक्रेन का साथ देने की बात करने वाले सभी देशों को चेतावनी दे दी है कि यदि उसकी राह में रोड़े अटकाए गए तो विकल्‍प के तौर पर उसके पास परमाणु हथियार भी हैं जिनका इस्‍तेमाल करने से उसको कोई परहेज नहीं होगा। रूस के बयानों में सीधा संकेत अमेरिका को लेकर ही दिया गया है। हालांकि रूस की तरफ से अमेरिका का नाम नहीं लिया गया है। इस बीच कीव में जबरदस्‍त लड़ाई जारी है। बीती रात को कीव में कई जगहों पर बम धमाकों से शहर दहल गया और लोगों की जान आफत में पड़ी रही। रूस की बमबारी से यहां के कई घर बर्बाद हो गए हैं। लोगों को बचने के लिए बंकरों में या तहखाने में शरण लेनी पड़ रही है।

शुक्रवार को यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया था जिसमें अपने बचाव में हमला करने की बात कही गई थी। उन्‍होंने इसके लिए लोगों से तैयार रहने को भी कहा था। इसके बाद कीव के दक्षिण पश्चिम में मौजूद वेसलकीव एयरबेस पर बमबारी हुई है। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूस के एक ट्रांसपोर्ट विमान को भी मार गिराया गया है। हालांकि रायटर्स ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। कीव में रहने वाले लोगों से यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यहां तक कहा है कि वो रूसी सैनिकों पर हमले के लिए पेट्रोल बम बनाकर तैयार रखें।

रूस की तरफ से यूक्रेन के सेनिकों को ये भी चेतावनी दी गई है कि वो ढाल के तौर पर नागरिकों का इस्‍तेमाल न करें। सुरक्षा परिषद के साथ हुई वार्ता में रूस ने साफ कहा है कि यूक्रेन किसी भी सूरत से नाटो का सदस्‍य नहीं बनेगा। उसको क्रीमिया को रूस का हिस्‍सा मानना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!