Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

ओडिशा के संबलपुर डिविजन में तड़के पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन, हाथी के टकराने से हुआ हादसा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार। ओडिशा के संबलपुर डिविनजन में तड़के पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन (02827) पटरी से उतर गई। यह हादसा हाथी के टकराने से हुआ। हटिबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच रात 2.04 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन के इंजन के छह पहिए पटरी से उतर गए।  ट्रेन में सवार यात्रियों और लोको पायलट को कोई चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इसकी जानकारी दी है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार, ट्रेन रविवार को सुबह 7.24 बजे 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हटिबरी से रवाना हुई। हाथी को लेकर सावधानी पहले ही जारी जा चुकी थी। हालांकि, ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर डिवीजन के करीब 2:04 बजे एक हाथी इंजन से टकरा गया। हादसे के कारण इंजन फ्रंट ट्रॉली के सभी पहिए पटरी से उतर गए।

संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रदीप कुमार सहित सभी वरिष्ठ अधिकार मौके पर पहुंचे। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार, ‘केवल छह पहिये ही पटरी से उतरे। किसी के मरने या घायल होने की जानकारी नहीं है। ड्राइवर और सहायक चालक के साथ इंजन सुरक्षित हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबलपुर के डीआरएम, और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों से घटना से संबंधित जानकारी ली।

विदित रहे कि 02827 एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से चलकर रायपुर और नागपुर होते हुए गुजरात के सूरत तक जाती है। ट्रेन यहां से हफ्ते में केवल एक दिन रविवार को शाम 7.45 बजे चलती है। 1756 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मंगलवार को तड़के 3.20 पर सूरत पहुंचती है। ट्रेन में 22 कोच हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!