Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

तेजिंदर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, चंडीगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार किया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई और उन्हें पंजाब के मोहाली ले जाया जा रहा था, लेकिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने रोक लिया। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस भी कुरुक्षेत्र पहुंच रही है। वहीं, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के अपहरण मामले में पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 365,342,392, 395ए, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का भाजपा ने विरोध किया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपराह्न तीन बजे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि आप पंजाब में मिली सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है।

उधर, जनकपुरी थाने पहुंचे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि  पंजाब पुलिस मिलने से बौखलाए हुए हैं। उनका   तानाशाही और हिटलरशाही भरा रवैया नजर आ रहा है। इस बीच थाने में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता की ओर से शिकायत की गई है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को पंजाब पुलिस की कार्रवाई की सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लोकेशन का अभी तक पता नहीं चला है। 

तेजिंदर के पिता का दिल्ली पुलिस मेडिकल कराएगी। वहीं, पंजाब पुलिस के खिलाफ जनकपुरी थाना में मामला दर्ज हुआ है जिसमें अपहरण की धारा लगी है। वहीं, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता बग्गा के घर पहुंचकर उनजे स्वजनों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया। उनकी माता के अनुसार पंजाब पुलिस के लगभग 50 जवान उनके घर आकर बग्गा को साथ ले गए। उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा बग्गा सहित अन्य भाजपा नेता आप की दिल्ली सरकार, पंजाब सरकार और आप नेताओं की सच्चाई जनता के सामने रख रहे हैं। उसके नेताओं, विधायकों, मंत्रियों के भ्रष्टाचार उजागर किए जा रहे हैं। इससे आप नेतृत्व परेशान और हताश है। वह विरोधियों को डराने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी इस अलोकतांत्रिक कदम का विरोध करेगी।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा आप सरकार की इस तरह की अलोकतांत्रिक कदम से बग्गा व अन्य भाजपा नेता डरने वाले नहीं हैं। पूरी पार्टी बग्गा के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!