Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
खेल-जगत

आईपीएल-2024 : 65वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने-सामने 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मई 2024, गुवाहाटी। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना आईपीएल 2024 के 65वें मैच में पंजाब किंग्स से होना है। यह मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा सीजन में 12 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन राजस्थान की टीम को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए इंतजार करना पड़ा रहा है। राजस्थान ने अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना किया है।

राजस्थान की टीम के बैटर जोस बटलर इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ बटलर का ना होना टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम शिखर धवन की गैरमौजूदगी में सैम करन को कमान सौंपी हुई है। पंजाब की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। ऐसे में जानते हैं राजस्थान बनाम पंजाब किंग्स के मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम कैसा रहने वाला है।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।15 मई को गुवाहाटी में बारिश होने की 17 प्रतिशत संभावनाएं है। तापमान 36 से 26 डिग्री तक रह सकता है। ह्य्मिडिटी 55 प्रतिशत से 81 प्रतिशत तक रह सकती है।

अगर बात करें गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की तो इस स्टेडियम में पहली बार आईपीएल 2024 में कोई मैच खेला जाएगा। नई पिच होने के चलते उम्मीद की जा रही है कि यहां बैटर्स के लिए खूब फायदा होगा। इसके साथ ही तेज गेंदबाजों को बाउंस मिल सकता है। इस मैदान पर आईपीएल के केवल 2 ही मैच खेले गए है, जिसमें दोनों ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है।

अगर बात करें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। राजस्थान की टीम ने 27 में से 16 मैच में जीत का स्वाद चखा है, जबकि पंजाब किंग्स ने 11 बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मैच में राजस्थान ने 4 मैच जीते और दो मैच पंजाब किंग्स ने जीते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!