Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की किसान यूनियन अपील : पटियाला में प्रस्तावित धरना कर दें स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) को पटियाला में अपने तीन दिवसीय प्रस्तावित धरने को स्थगित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह धरना बड़े स्तर पर कोरोना फैलने का कारण बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब के हालतa दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे न बने इसके लिए सख्त लड़ाई लड़ी है।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के इस धरने से राज्य में कोविड से निपटने के लिए उनकी सरकार की तरफ से अब तक की कोशिशों पर पानी फिर सकता है। कैप्टन ने किसान जत्थेबंदी को महामारी के समय में ऐसे लापरवाही वाले रवैये से लोगों की जिंदगियां खतरे में न डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे धरने में मुख्य तौर पर गांवों के लोग शामिल होंगे, जबकि इन दिनों गांव महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं। तीन कृषि सुधार कानून रद करने के लिए छह महीने से धरना दे रहे किसानों की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के समय केंद्र सरकार को बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए लिखे गए पत्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसान संगठनों पर बातचीत न करने का आरोप न मढ़ दे इसलिए सभी साथियों ने मिलकर विचार-विमर्श करके पत्र लिखा है।

कैप्टन ने कहा कि किसान जत्थेबंदी का यह कदम पूरी तरह अनुचित कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उनकी सरकार ने केंद्र के खेती कानूनों का विरोध करते हुए राज्य की विधानसभा में संशोधन कानून पास किए थे। अब समय किसानों की तरफ से महामारी के विरुद्ध लड़ाई में राज्य सरकार के साथ सहयोग करने का है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!