Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित न हो, इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया ने सम्बन्धित महकमों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 नवम्बर 2020, नैनीताल (सूचना)। शरदकाल में जनपद के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। बर्फबारी से होने वाली दुस्वारियों को दूर करने तथा जनसामान्य एवं यातायात को बहाल बनाये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री कैलाश टोलिया ने जिला सभागार में सम्बन्धित महकमों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

श्री कैलाश टोलिया ने अधिकारियों से कहा कि दिसम्बर का महिना शुरू होने वाला है। दिसम्बर से फरवरी के मध्य जिले में खासतौर पर पर्वतीय इलाकों तथा पर्यटक नगरी नैनीताल में बर्फबारी की सम्भावना बनी रहती है। इतिहास रहा है कि भंयकर बर्फबारी से जनसामान्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बर्फबारी के बाद सडकों पर से तत्काल बर्फ हटाने के लिए सम्बन्धित क्षेत्रों में जेसीबी की व्यवस्था के साथ ही स्टाफ की तैनाती कर दें। मुक्तेश्वर, रामगढ़, गागर, भटेलिया, धानाचुली, किलबरी, बारापत्थर, शेरकाडांडा में काफी बर्फबारी होती हेै, लिहाजा इन स्थानों पर अतिरिक्त जेसीबी किराये पर लेकर रखी जायें ताकि हिमपात होेने के बाद तत्काल सडकों को खोला जा सके। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से किसी भी प्रकार का यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए, सडकें बर्फबारी के कुछ समय बाद खुल सकें। उन्होंने विद्युत महकमे के अधिकारियों से कहा कि हिमपात के दौरान तथा बाद में किसी भी प्रकार की विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाये। उन्होंने कहा कि बर्फबारी क्षेत्रों में जो जीर्णशीर्ण पेड़ हैं उनको हटाने तथा पेडों की छटाई का काम अभी से कर लिया जाए ताकि हिमपात के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाये।

अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि वह बर्फवारी क्षेत्रोंं के लिए पर्याप्त खाद्यान, कैरोसिन व गैस की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही हिमवारी प्रभावित क्षेत्रों मे डीजल-पेट्रोल की व्यवस्था भी बना ली जाए। उन्होंने जल संस्थान के अभियन्ता से कहा कि हिमपात के दौरान पेयजल आपूर्ति बनाये रखने के लिए अभी से इंतजाम मुकम्मल कर लिये जायें। उन्होने कहा कि आपदा से सम्बन्धित विभाग आपदा कन्ट्रोल रूम के सम्पर्क मे रहेंगे तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, अधिशासी अभिंयता संजीव राठी, हरून रशीद, एसीएमओ डाॅ० बलवीर सिंह, सहायक अभियंता विद्युत पयंक पाण्डे, सहायक अभियंता लोनिवि दीप चन्द्र तिवारी, तारा सिंह, एई जल संस्थान डीएस बिष्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!