Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

सरकार के 8 साल के कार्यकाल के दौरान जनभागीदारी बढ़ी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया राष्ट्रीय जन समर्थ पोर्टल लान्च

बीते 8 सालों में हमने सामान्य भारतीय के विवेक पर भरोसा किया : प्रधानमंत्री मोदी

भारत ने भी बीते आठ वर्षों में अलग-अलग आयामों पर काम किया है : प्रधानमंत्री मोदी

आज 21वीं सदी का भारत पीपल सेंट्रिक गवर्नेंस अप्रोच के साथ आगे बढ़ा है : प्रधानमंत्री मोदी

आज 21वीं सदी का भारत पीपल सेंट्रिक गवर्नेंस अप्रोच के साथ आगे बढ़ा है : प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्रालयों के ‘प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह’ का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की विशेष श्रृंखला भी जारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आजादी के लंबे संघर्ष में जिसने भी हिस्सा लिया, उसने इस आंदोलन में एक अलग आयाम को जोड़ा और उसकी ऊर्जा बढ़ाई। किसी ने सत्याग्रह का रास्ता अपनाया, किसी ने अस्त्र–शस्त्र का रास्ता चुना, किसी ने आस्था और आध्यात्म, तो किसी ने बौद्धिकता आजादी की अलख को जलाने में मदद की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसलिए आज जब हम आज़ादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, तो प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि वो अपने-अपने स्तर पर, अपना कोई विशिष्ठ योगदान राष्ट्र के विकास में जरूर जोड़े।

भारत ने भी बीते आठ वर्षों में अलग-अलग आयामों पर काम किया है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा भारत ने भी बीते आठ वर्षों में अलग-अलग आयामों पर काम किया है। इस दौरान देश में जो जनभागीदारी बढ़ी, उन्होंने देश के विकास को गति दी है, देश के गरीब से गरीब नागरिक को सशक्त किया है। साथ ही पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने गरीब को सम्मान से जीने का अवसर दिया। पक्के घर, बिजली, गैस, पानी, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं ने गरीब की गरिमा बढ़ाई है। कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को भूख की आशंका से मुक्ति दिलाई है।

आज 21वीं सदी का भारत पीपल सेंट्रिक गवर्नेंस अप्रोच के साथ आगे बढ़ा है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा पहले के समय सरकार केंद्रित गवर्नेंस का देश ने बहुत बड़ा खामियाजा उठाया है। लेकिन आज 21वीं सदी का भारत पीपल सेंट्रिक गवर्नेंस अप्रोच के साथ आगे बढ़ा है। ये जनता ही है जिसने हमें अपनी सेवा के लिए यहां भेजा है इसलिए ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हम जनता तक स्वयं पहुंचे।

भारत की कंपनियां न सिर्फ आगे बढ़ें बल्कि नई ऊंचाई प्राप्त करें : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर बात की। उन्होंने कहा बीते आठ वर्षों में देश ने जो सुधार किए हैं, उनमें बड़ी प्राथमिकता इस बात को भी दी गई है कि हमारे देश के युवाओं को अपना सामर्थ्य दिखाने का पूरा मौका मिले। उन्होंने कहा हमारे युवा अपनी मनचाही कंपनी आसानी से खोल पाएं, वो अपने उद्यम आसानी से बना पाएं, उन्हें आसानी से चला पाएं, इसलिए 30 हजार से ज्यादा अनुपालन को कम करके, डेढ़ हजार से ज्यादा कानूनों को समाप्त करके, कंपनीज एक्ट के अनेक प्रावधानों को decriminalize करके, हमने ये सुनिश्चित किया है कि भारत की कंपनियां न सिर्फ आगे बढ़ें बल्कि नई ऊंचाई प्राप्त करें।

बीते 8 सालों में हमने सामान्य भारतीय के विवेक पर भरोसा किया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आइकानिक वीक समारोह’ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा केंद्र और राज्य के अनेक टैक्सों के जाल की जगह अब GST ने ले ली है। इस का नतीजा भी देश देख रहा है। अब हर महीने GST कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार जाना सामान्य बात हो गई है। दुनिया के एक बड़े हिस्से को भारत से समस्याओं के समाधान की अपेक्षा है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि बीते 8 सालों में हमने सामान्य भारतीय के विवेक पर भरोसा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया राष्ट्रीय जन समर्थ पोर्टल लान्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जन समर्थ पोर्टल लान्च के अवसर पर कहा अलग-अलग मंत्रालयों के अलग-अलग वेबसाइटों के चक्कर उसे लगाने से बेहतर कि वो भारत सरकार के एक पोर्टल तक पहुंचे और उसकी समस्या का समाधान हो। आज ‘Jan Samarth Portal’ लांच किया गया है वो इसी लक्ष्य के साथ बढ़ाया गया है। उन्होंने आगे कहा ये जनता ही है जिसने अपनी सेवा के लिए हमें यहां भेजा है। इसलिए हमारी ये सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हम खुद जनता तक पहुंचे। हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना, उसे पूरा लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय जन समर्थ पोर्टल लान्च किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, जन समर्थ पोर्टल सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला वन-स्टाप डिजिटल पोर्टल है। यह अपनी तरह का पहला पोर्टल है जो लाभार्थियों को सीधे ऋणदाताओं से जोड़ता है। पोर्टल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के समावेशी विकास को सरल और आसान डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से सही प्रकार के सरकारी लाभ प्रदान करके उन्हें प्रोत्साहित करना है। पोर्टल सभी लिंक्ड योजनाओं का संपूर्ण कवरेज सुनिश्चित करता है।

रुपये की गौरवशाली यात्रा को भी दिखाया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा आज यहां रुपये की गौरवशाली यात्रा को भी दिखाया गया। इस सफर से परिचित कराने वाली डिजिटल प्रदर्शनी भी शुरू हुई और आजादी के अमृत महोत्सव के लिए समर्पित नए सिक्के भी जारी हुए। ये नए सिक्के देश के लोगों को निरंतर अमृतकाल के लक्ष्य याद दिलाएंगे और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!