Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित हुई जनसुनवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, विद्युत, आवास, आर्थिक सहायता, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड मे नाम दर्ज, के साथ ही पचास से अधिक शिकायतें व समस्यायें दर्ज हुई।

जिलाधिकारी ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारिंयो को आमजन-मानस की समस्याओ एव शिकायतों का भली-भाँति स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई के दौरान हल्दु पोखरा नायक के ग्रामीण महिलाओं द्वारा रसिया नाला से जल भराव की समस्या, पिछले दो महीने से पेयजल की समस्या रखी जिस पर डीएम ने दूरभाष पर अधिशासी अभियंता जलसंस्थान ग्रामीण को ग्रामीणों के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। ग्राम विजयपुर, देवलचौड निवासी कीर्ती ने बताया कि दिव्यांग एवं वृद्धावस्था के कारण असहाय होने से वर्तमान में विगत 6 वर्षो पूर्व में अन्त्योदय राशन कार्ड का स्थान परिवर्तन न होने के कारण अपना राशन कार्ड विकाश क्षेत्र ओखलकाण्डा में विगत वर्ष 2022 को समर्पण के बाद खाद्य आपूर्ति क्षेत्र हल्द्वानी को राशन कार्ड प्रस्तुत किये गये थे परन्तु अभी तक राशन कार्ड में नाम दर्ज नही हो पाया। जिस पर डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के निर्देश दिये। सामाजिक कार्यकर्ता भीमताल पूर्णचंद्र बृजवासी ने नैनीताल की तर्ज पर भीमताल नगर पंचायत के अन्तर्गत सभी नालो, चौराहों, सडको, झील मे डीनैज सिस्टम मे सुधार के कार्यों के संबंध में आवेदन दिया डीएम ने सम्बंधित अधिकारिंयो को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!