Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

PubG की वजह से एक बेटे ने किया अपनी माँ पर हमला

रोहतक। पबजी के चंगुल में फंस कर युवा अपना कॅरियर बर्बाद कर रहे हैं। कई परिवारों का भी सुख-चैन चला गया है। हरियाणा के रोहतक की एक कॉलोनी में हंसते-खेलते परिवार के होनहार बेटे को पबजी खेलने की लत लग गई। कभी मेरिट में आने वाला छात्र लगातार फेल होने लगा। परिवार तनाव में है। अपने बेटे को बर्बादी के कगार पर देखकर जरूरी कदम उठा रहे हैं।

रोहतक के झज्जर चुंगी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक की मोबाइल पर गेम खेलने की आदत से घर की खुशियां बर्बादी में तब्दील हो गई हैं। सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन बेटे को मोबाइल दिलाना परिवार के लिए भारी साबित हुआ। मजदूर मां-बाप का इकलौते बेटा व दो बहनों का भाई पबजी के फेर में बीटेक के अंतिम वर्ष में सात पेपर में फेल हो गया। यह वही छात्र है, जिसने 10वीं में मेरिट में स्थान बनाया था। मां ने बताया कि मोबाइल खेलने पर टोको तो गुस्सा होकर घर में रखी चीजों को इधर-उधर फेंकने लगता है। बेटे की फिक्र में मां अवसाद में चली गई। बीमारियों ने घेर लिया, कुछ दिन पहले ऑपरेशन भी हुआ है। घरवाले इस वजह से कुछ नहीं कहते कि जवान बेटा गुस्से में कोई गलत कदम न उठा ले।

पहली बार पता चला तो मां भी रह गई अवाक
युवक की मां ने बताया कि कुछ माह पहले रात के समय छत से तेज आवाज आने पर लगा कि चोर घुस आए हैं। दबे पांव सीढ़ियों से छत पर पहुंची तो पता चला कि बेटा मोबाइल में गेम खेल रहा है। साथ ही ‘मारो-मारो, वह बंदूक मेरी है, मैं भी इसी स्क्वायड में हूं। क्या कर रहे हो, देखो तुम्हारे पीछे दुश्मन हैं’ बेटा मोबाइल में देखते हुए यह सब बड़बड़ा रहा था। जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने गला दबोच लिया। छत से कूदने की धमकी देने लगा। यह देखकर मां को बहुत दुख हुआ। उन्होंने बताया कि बेटे को मोबाइल फोन दिलाने का फैसला गलत साबित हुआ।

मुश्किल से दिलाया था मोबाइल और लग गई गेम की लत
दसवीं में मेरिट और डिप्लोमा इंट्रेंस टेस्ट में अच्छी रैंक हासिल कर शहर के एक प्रतिष्ठित इंजीनिर्यंरग कॉलेज में युवक का दाखिला हुआ। कॉलेज के दूसरे साल में युवक ने माता-पिता से यह कहते हुए मोबाइल दिलाने को कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जरूरत है। मजदूर माता-पिता ने होनहार बेटे को किसी तरह आठ हजार रुपये का स्मार्टफोन दिलाया। यहीं से दिक्कत शुरू हो गई। अब युवक पबजी के चंगुल में ऐसा फंसा है कि परिवार वाले भी कॅरियर को लेकर टेंशन में हैं।

मोबाइल की लत एक तरह से बीमारी बन गई है। इसका एकमात्र समाधान काउंर्सिंलग है। परिवार वाले प्यार से बच्चों को काउंसलर तक ले जाएं। फिलहाल यह समस्या लड़कियों की अपेक्षा लड़कों में ज्यादा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!