Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
स्वास्थ

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है प्रून का जूस, मिलते हैं ये प्रमुख लाभ

आकश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 सितम्बर 2024, देहरादून। हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिन्हें हम अलग-अलग तरह के जूस के जरिए हासिल कर सकते हैं। इन्हीं पौष्टिक जूस में से एक है प्रून का जूस, जिसे सूखे हुए आलूबुखारे से बनाया जाता है। इससे बने जूस को कब्ज के इलाज के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है और यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।डाइट में प्रून का जूस शामिल करके आपको ये 5 मुख्य लाभ मिलेंगे।

कब्ज से दिलाता है निजात
कब्ज की समस्या के इलाज के लिए बच्चों और बड़ों दोनों को प्रून का जूस पीना चाहिए। यह एक तरह का लैक्सेटिव होता है, जो पाचन क्रिया को सुधार सकता है।इस जूस के सेवन से मल त्याग में आसानी होती है और पेट में होने वाली ऐंठन से छुटकारा मिल जाता है। प्रून के जूस में सोर्बिटोल, पेक्टिन और पॉलीफेनोल नामक तत्व होते हैं, जिनकी मदद से पेट साफ हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत
अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज ही खान-पान में प्रून का जूस शामिल करें।इसमें मौजूद विटामिन-सी के कारण यह जूस प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने में कामयाब हो पाता है।रोजाना यह जूस पीने से आप बीमारियों से लड़ सकेंगे और अपने शरीर को उनसे सुरक्षित भी रख सकेंगे।प्रून के जूस में पाए जाने वाला तांबा और पौधों के यौगिक भी स्वास्थ्य का समर्थन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को करता है कम
प्रून के जूस में पोटैशियम मौजूद होता है, जो शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।एक अध्ययन में पाया गया था कि जो लोग रोज सुबह एक गिलास प्रून का जूस पीते हैं, उनमें पानी पीने वालों की तुलना में ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है।हालांकि, हृदय रोग या किडनी की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
प्रून का खट्टा-मीठा जूस हमारी हड्डियों को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बना सकता है। इसमें बोरोन नामक यौगिक पाया जाता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में मदद कर सकता है।बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं या टूट जाती हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि यह जूस हड्डियों के घनत्व को बनाए रखता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कारगर
धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमा होने से प्लाक बनता है, जो धमनियों की सिकुडऩ का कारण बन सकता है।अगर सही समय पर इसका उपचार न किया जाए, तो यह स्थिति हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और दिल के दौरे का कारण बन सकती है।ऐसे में आप कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकने के लिए प्रून का जूस पीएं। कई अध्ययनों से खुलासा हुआ है कि यह जूस बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी तरीके से कम कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!