Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराना पहली प्राथमिकता : जिलाधिकारी सविन बंसल

वर्षों से बुजुर्गों, महिलाओं, सामाजिक समुदायों की थी माँग, आवश्यक सेवा जिससे होती थी बाधित, ऐसी व्यवस्था को जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया परिवर्तित

शहर के प्रमुख व्यस्त्तम चौराहें पर धरना प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली आदि प्रतिबन्धित।

अब शहर के व्यस्त्तम प्रमुख 6 चौराहों पर धरना प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली से यातायात नहीं होगा बाधित।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 10 अक्टूबर 2024, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर आये दिन प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली आदि का आयोजन किया जाता है, जिस कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका प्रभाव सबसे अधिक प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के आस-पास के यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण चौराहों के चारों ओर का मार्ग पूर्णतः अवरूद्ध हो जाता है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत मंथन के उपरान्त शहर में वर्षों से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए जन मानस के हित में शहर के प्रमुख 6 चौराहों पर नई व्यवस्था बनाई गई,जिसके तहत् प्रमुख स्थलों, मार्गाे पर इस प्रकार के धरना प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली आदि विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन होने से आवश्यक सेवाओं, यातायात के बाधित होने से जन सामान्य में असन्तोष परिलक्षित हो रहा है, जिस पर रोक लगाने हेतु निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने आमजनमानस की सुगमता एवं व्यापक जनहित के दृष्टिगत घण्टाघर, गाँधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, बुद्धा चौक जैसे महत्वपूर्ण व्यस्ततम् स्थानों पर धरना प्रदर्शन / जुलूस / शोभायात्रा, रैली आदि को प्रतिबन्धित करने के आदेश जारी किए।

विभिन्न संगठनों / दलों द्वारा सचिवालय कूच किये जाने हेतु जुलूस / जनसमूह परेड ग्राउण्ड परिसर के बाहर निकट ढुंगा हाउस एकत्रित होने के पश्चात् कनक चौक होते हुए पैसिफिक तिराहा से आगे बढ़ेगा एवं आयकर तिराहे पर जाएगा।

परेड ग्राउण्ड से राजभवन / सी०एम० आवास कूच किये जाने हेतु जनसमूह को पैसिफिक तिराहे पर ही रोका जाएगा।

पारम्परिक शोभा यात्राओं / धार्मिक जुसूसों हेतु विशेष परिस्थितियों में समय, मार्ग व संख्या के निर्धारण करने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस / यातायात प्रशासन के साथ बैठक के उपरान्त कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!