Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“निराश्रित बच्चों और महिलाओं को, मानक के अनुसार समुचित सुविधायें प्रदान करें” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। केदारपुरम स्थित नारी निकेतन तथा शिशु व बालिका सदन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट को निर्देशित किया कि नारी निकेतन और शिशु व बालिका सदन में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को मानक के अनुसार नियमित रूप से खान-पान, रहन-सहन, मनोरंजन इत्यादि की सुचित सुविधाएं प्रदान करते रहें। उन्होंने सम्पूर्ण परिसर में बेहतर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने ऐसी महिलाओं और बच्चों, जो उनके अभिभावकों को सुपुर्द किये जाते हैं, पूरी नियमानुसार प्रक्रिया फाॅलो करते हुए तथा सम्बन्धित अभिभावक की काउन्सिलिंग और वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात ही सुपुर्दगी की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों की शिक्षा व मनोरंजन के साथ-साथ पौष्टिक आहार का भी बेहतर ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिला माध्यमिक शिक्षाधिकारी को बच्चों के एजुकेशन में हर संभव सहायता को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कोविड-19 को देखते हुए दोनो परिसरों में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य अहतियात बरतने तथा डेंगू-मलेरिया के सीजन को देखते हुए परिसर में व्यापक साफ-सफाई रखने, फाॅगिंग करवाने तथा चूना का छिड़काव करते रहने को कहा। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और किसी भी आपात स्थिति में सक्रिय सहयोग प्रदान करने को स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने नारी निकेतन में रह रही महिलाओं को रचनात्मक कार्यों में लगाने को कहा तथा उनसे मास्क, पायदान, फूलदान, लिफाफे जैसे हैण्डीक्राप्ट बनवाने का प्रशिक्षण देने को भी कहा तथा इससे प्राप्त आमदनी को उन्हीं के कल्याण में खर्च करने को कहा।
जिलाधिकारी ने इस दौरान नारी निकेतन तथा शिशु व बालिका सदन में उनके किचन, शयन कक्ष, शौचालय, स्टाफ रूम आदि का भी निरीक्षण किया तथा महिलाओं तथा बच्चों से खानपान, स्वास्थ्य, रहन-सहन, कुशलक्षेम, स्टाफ के बर्ताव इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली तथा प्राप्त की गयी जानकारी से संतुष्टि व्यक्त की।
इस दौरान निरीक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी वाई.एस. चैधरी, सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी वन्दना सेमवाल सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!