Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन, नैनीताल में किया गया कार्यक्रम आयोजित

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने उपस्थित गोवा के निवासियों सहित पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 मई 2023, नैनीताल। मंगलवार को राजभवन, नैनीताल में गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने प्रतिभाग किया। राजभवन देहरादून से भी गोवा प्रदेश के निवासियों ने इस कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित गोवा के निवासियों सहित पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि गोवा अपने अद्वितीय समुद्र तटों, प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक विविधता को संजोए हुए है। क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद यह राज्य पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र है। गोवा साहसिक जल खेलों और अपने जीवन्त त्यौहारों केे लिए भी प्रसिद्ध है। यह राज्य बहु धार्मिक संस्कृति को भी दर्शाता है। यहाँ का पारंपरिक संगीत, नृत्य और त्यौहार, संस्कृति के बेहद महत्वपूर्ण पहलू हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के विभिन्न आयामों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड और गोवा राज्य के बीच एमओयू हुआ है। यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा की केंद्र द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस को, प्रत्येक राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ में हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते है।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने राजभवन, देहरादून से वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर सहित गोवा प्रदेश के निवासी और राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!