Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पायलट समर्थक विधायकों ने पार्टी आलाकमान को दिया अल्टीमेटम, पायलट से किए गए वादे होने चाहिए पूरे

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, जयपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने के बाद राजस्थान कांग्रेस में भी सरगर्मी तेज हो गई है। पिछले साल पार्टी से बगावत करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी वादों पर अमल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी आलाकमान के समक्ष दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन के संकेत दिए हैं। उधर, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र भंवर सिंह की ओर से समर्थन में बयान दिए जाने से पायलट खेमा उत्साहित है। इस बीच अशोक गहलोत ने पायलट खेमे के विधायकों को राज्य से बाहर जाने से रोकने के लिए सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि पिछले साल जब पायलट ने बगावत की थी तो पार्टी हाईकमान के समझाने पर वह कुछ मांगों के साथ मान गए थे। पायलट का आरोप है कि उनकी मांगों पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है। विवादास्पद विषयों के निपटारे के लिए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है, जबकि पंजाब के मामले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर भी कई मुद्दे अनसुलझे हैं। पार्टी को सत्ता में लाने वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बीच पायलट खेमा 11 जून को राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में विधायकों, पंचायत व स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भीड़ जुटा कर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहा था, लेकिन बुधवार शाम को रणनीति बदल दी गई।

सूत्र बताते हैं कि अब विधायकों व निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली ले जाने की रणनीति बनाई गई है। इन सभी की पार्टी की सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के समक्ष परेड कराई जाएगी। पायलट समर्थक विधायकों ने पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम दिया है कि या तो जुलाई तक मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम पूरा किया जाए, नहीं तो वह आगे निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।

बताया जा रहा है कि पायलट खेमे के इस अल्टीमेटम को जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद गंभीरता से लिया जा रहा है। पायलट खेमे ने दो दर्जन विधायक अपने साथ होने का दावा किया है। पायलट के खास विधायक इंद्रराज गुर्जर और वेदप्रकाश सोलंकी का दावा है कि गहलोत खेमे और बसपा से कांग्रेस में शमिल होने वाले तीन विधायक भी उनके साथ हैं। इस बीच बुधवार को भी पायलट से कई विधायक मिले हैं।

राहुल गांधी के विश्वस्त और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पायलट से किए गए वादे पूरे होने चाहिए। अब तक राज्य की खेमेबाजी से दूर रहे जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं खुद चाहता हूं कि राजनीतिक नियुक्तियां शीघ्र होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सीआइडी से मिले इनपुट के बाद सतर्क हो गए हैं। दिल्ली सहित अन्य पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है । सूत्र बताते हैं कि कभी भी सीमाओं को सील किया जा सकता है। दरअसल, राज्य सरकार को इनपुट मिला है कि पायलट खेमे के विधायक कभी भी दिल्ली, गुजरात या हरियाणा जाकर बाड़ेबंदी कर सकते हैं। सीआइडी ने सूचना दी है कि गहलोत खेमे के दो विधायक पायलट के संपर्क में हैं। ऐसे में गहलोत भी अपने खास नेताओं के जरिये विधायकों का मन टटोल रहे हैं ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!