Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखनऊ की जेल में बंद IPS अरविंद सिंह यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव का कोरोना से निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के कहर का प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव के कारण भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर से गांवों की ओर रुख कर चुकी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद भयावह हो चुकी है। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की बहू और पशुपालन घोटाले में जेल में बंद आइपीएस अधिकारी अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सीने में जकड़न के बाद उन्हें शनिवार रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियंका को समाजवादी पार्टी ने अयोध्या की हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत पद की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतारा था। 15 मई को पहले चरण का मतदान हुआ था। 2 मई को चुनाव का रिजल्ट आना था।

लखनऊ की जेल में बंद आइपीएस अधिकारी अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन अयोध्या से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी थी। सपा की महिला प्रदेश सचिव प्रियंका सेन दो दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। नामांकन करने के बाद वह अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त थीं। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी प्रियंका सेन यादव का रविवार को निधन हो गया। अयोध्या के थाना इनायतनगर के भिटारी गांव की निवासी प्रियंका सेन यादव हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी थी।

प्रियंका सेन यादव समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी थी। इससे पहले वह एक बार ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। प्रियंका सेन के ससुर मित्रसेन अयोध्या के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। वह अयोध्या से सांसद भी थे। प्रियंका के पति रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव पशुपालन घोटाले में जेल में बंद है। पीएसी में डीआइजी के पद से रिटायर्ड अरविंद सेन के दो बेटी और एक बेटा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!