Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
ताज़ा खबरेंदेश

लखीमपुर पर सियासी बवाल : हिरासत में प्रियंका गांधी, लखनऊ एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल का धरना

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, लखनऊ। लखीमपुर मामले में लगातार सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीतापुर में प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। जिसके बाद वह वही बैठ गए।

इसके साथ ही बघेल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वह पुलिस अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि उनको क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लखीमपुर नहीं जा रहे हैं उन्हें बस प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाना है। इसके बाद उन्हें जाने से रोका जा रहा है जबकि धारा 144 धारा सिर्फ लखीमपुर खीरी में लगी है।

प्रियंका गांधी की हिरासत के लेकर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर एक ड्रोन उड़ने का दावा किया जा रहा है, जिसको लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है और पूछा है कि 30 घंटे से अधिक समय से हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी जी के कमरे के ऊपर ये ड्रोन किसका है और क्यों है? जवाब कौन देगा?

प्रियंका गांधी सोमवार को लखीमपुर खीरी जा रही थीं। इसी दौरान सुबह-सुबह ही सीतापुर में उन्हें हिरासत में लिया गया था। उनको सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। बीते दिन प्रियंका गांधी द्वारा गेस्ट हाउस में झाडू लगाते हुए भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला था। इस बीच भूपेश बघेल ने आज लखनऊ जाने की भी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह सीतापुर में प्रियंका गांधी से मिलते हुए लखीमपुर खीरी जाएंगे।

इन सबके बीच प्रियंका गांधी ने आज एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाने लखनऊ गए हैं, लेकिन क्या उन्होंने लखीमपुर का वह वीडियो देखा, जिसमें कार उन किसानों को कुचलकर आगे बढ़ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!