Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

प्राचार्य प्रो० अरुण जोशी ने दिए निर्देश : “इमरजेंसी से बिना कारण मरीजों को रेफर करने की परंपरा को खत्म किया जाएगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, हल्द्वानी। डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को रेफर करना आम समस्या बन गई थी। इमरजेंसी से जूनियर डाक्टर ही रेफर करने लगे। नए प्राचार्य ने ज्वाइन करते ही इस तरह की हरकत पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि अब सीनियर डाक्टरों की अनुमति पर ही मरीजों को रेफर करना होगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो० अरुण जोशी ने बताया कि इमरजेंसी से बिना कारण मरीजों को रेफर करने की परंपरा को खत्म किया जाएगा। इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि जूनियर डाक्टर मरीज को देखेंगे और फिर सीनियर डाक्टर से चर्चा करेंगे। सीनियर डाक्टर ही मरीज के बारे में परामर्श देंगे। उनके परामर्श के बाद ही मरीज को रेफर करना होगा। साथ ही ओपीडी पर्चे पर मरीज को रेफर करने का स्पष्ट कारण भी लिखना होगा। इससे अब मरीजों को अनावश्‍यक परेशानी नहीं होगी।

इमरजेंसी में कुछ निजी अस्पतालों के दलाल सक्रिय 

एसटीएच की इमरजेंसी में दूर-दराज से मरीज पहुंचते हैं। अधिकांश मरीजों का इलाज अस्पताल में संभव होता है। फिर भी इमरजेंसी में कुछ निजी अस्पतालों के दलाल सक्रिय हो जाते हैं। मरीज को निजी अस्पताल में चलने का दबाव बनाते हैं। तीमारदारों को एसटीएच में इलाज को लेकर इतना अधिक हतोत्साहित कर देते हैं कि मजबूर होकर तीमारदार अपने मरीज को रेफर करवा देते हैं। इसके बार मरीज निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने को मजबूर रहता है।

काम का दबाव

कई बार जूनियर डाक्टर भी इमरजेंसी से मरीज को इसलिए रेफर कर देते हैं कि ताकि उन्हें वार्ड में अधिक काम न करना पड़े। जूनियर डाक्टरों की इस तरह की स्थिति से इमरजेंसी में तीमारदार व डाक्टरों के बीच टकराव की नौबत आ जाती है। इस तरह की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्राचार्य ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!