Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 अक्टूबर 2023, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ब्रह्मपुरी, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभी तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। गरीबों और वंचितों को केन्द्र में रखते हुए उनके कार्यकाल में अनेक कार्य किये गये हैं। गरीबों के जन-धन खाते खोलने, गरीबों के लिए आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर नल और घर घर जल योजना, शौचालयों के निर्माण, स्वचछता से संबंधित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पूरा लाभ मिले। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के युवाओं को रोजगार के लगातार अवसर मिल सके, इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। अब तक लगभग 65 हजार करोड़ रूपये के एमओयू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुरी पटेलनगर क्षेत्र में जीजीआईसी ब्रह्मपुरी की बिल्डिंग, अम्बेडकर भवन एवं स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आंकलन कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, रेशम फेडरेशन बोर्ड के अध्यक्ष अजीत सिंह, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) अनिल डब्बू, पार्षद सतीश कश्यप एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!