Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

फतेहपुर की 10 और रायबरेली की 1 सीट के प्रत्याशियों के लिए चुनावी माहौल बनायेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फतेहपुर की सरजमी में दूसरी बार आ रहे हैं। बांदा-सागर मार्ग में पीसीएफ गोदाम के पास जनसभा के लिए पंडाल और मंच पूरी तरह से तैयार है और सुरक्षा के कड़े इंताजम किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने जनसभा से बांदा-फतेहपुर की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनायेंगे। इसके साथ ही आसपास की सभी विधानसभा क्षेत्रों वर्चुअल प्रसारण होगा।

इसके पहले वह 19 फरवरी 2017 को विधानसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने इसी स्थान पर आए थे। पांच साल बाद वह उसी स्थान पर रैली करके चुनावी माहौल को धार देंगे। प्रधानमंत्री 65 मिनट जिले में प्रवास करेंगे। मंच स्थल में वह 55 मिनट रहेंगे। मंच पर 29 हस्तियों को स्थान मिलेगा, केंद्रीय मंत्री-सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर-बंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, बांदा और रायबरेली के जिलाध्यक्षों के संग 11 प्रत्याशी प्रमुख होंगे। यहां पर फतेहपुर सदर, अयाह शाह, खागा सुरक्षित, बिंदकी, जहानाबाद ,हुसेनगंज तथा बांदा की सदर, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी तथा रायबरेली की सरेनी सहित 11 सीटों के प्रत्याशी और समर्थक शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री की जनसभा में नजदीक रहने वालों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। जिसमें प्रशासनिक अफसर, भाजपा के पदाधिकारी, फोटोग्राफर, एसपीजी सहित तमाम लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट से गुजारा गया है। कोरोना टेस्ट कराने के पीछे भीड़ जुटने के चलते संक्रमण न फैले। सीएमओ डाo राजेंद्र सिंह की टीम बीते दो दिनों से टेस्ट करने में जुटी है। सीएमओ ने कहाकि संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्ति हो होम आइसोलेट अथवा अस्पताल में इच्छा के अनुसार रहना होगा। किसी भी दशा में संक्रमित को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

आगमन हेलीपैड : शाम 3.40 बजे

आगमन जनसभा मंच : शाम 3.50 बजे

मंच से प्रस्थान : शाम 4.35 बजे

प्रथान हेलीपैड : शाम 4.40 बजे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!