Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेश

पीएम मोदी आज मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक की करेंगे अध्‍यक्षता

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक का नेतृत्‍व करने वाले हैं। इसके बाद दोपहर करीब 4 बजे पीएम मंत्रिपरिषद की बैठक का भी नेतृत्‍व करेंगे। ये दोनों ही बैठकें बेहद खास मानी जा रही हैं। इसकी वजह है कि 16 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए इस बैठक में इससे जुड़ी सरकार की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस मानसून सत्र की तैयारियां बड़ी जोर शोर से की जा रही है।

इस सत्र को लेकर कुछ दिन पहले ही लोकसभा के स्‍पीकर ओम बिरला ने बताया था कि अब तक दोनों सदनों के 500 सदस्‍यो को कोरोना वैक्‍सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा संसद के सभी कर्मचारियों को भी वैक्‍सीन लगा दी गई है।

लोकसभा के करीब 311 संसद सदस्‍यों को कोरोना वैक्‍सीन दी जा चुकी है जबकि 23 को किन्‍हीं कारणों से ये वैक्‍सीन नहीं मिल सकी है। संसद सत्र के दौरान संसद के अंदर ही आरटीपीसीआर टेस्‍ट की सुविधा उपलब्‍ध होगी। इसके अलावा सदन के अंदर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई से पालन किया जाएगा। ये मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्‍त तक चलेगा। ये 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19वां सत्र होगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में हाल ही में कई नए मंत्री शामिल हुए हैं। इस लिहाज से भी ये बैठक के कुछ खास मायने हैं। हालांकि मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद ये दूसरी बैठक है। इससे पहले ये बैठक 7 जुलाई को हुई थी।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की की अध्‍यक्षता में इससे पहले मंत्रिमंडल की अंतिम प्रत्यक्ष बैठक अप्रैल 2020 में हुई थी। उस वक्‍त भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत हो चुकी थी। लिहाजा करीब एक वर्ष के बाद दोबारा मंत्रिमंडल की पहली प्रत्‍यक्ष बैठक होने वाली है। भारत में लॉकडाउन के लगने के बावजूद ये बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से नियमित रूप से होती आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!