Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

हिमाचल प्रदेश में लक्षित आबादी के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पूरा, पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, शिमला। हिमाचल प्रदेश में लक्षित आबादी के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर में लोगों से संवाद करेंगे। प्रदेश में लक्षित आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। पीएम मोदी सुबह 11 बजे वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ गए। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्‍वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा मजबूत नेतृत्व मिला है, जिसका परिणाम है कि वैक्सीन लग रही है। पीएम मोदी का हिमाचल के लिए विशेष लगाव है। कोविड के दौरान हिमाचल प्रदेश ने बेहतर काम करने का प्रयास किया है।

पीएम माेदी से छह लोगों से संवाद भी करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम में शिमला पीटरहाफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित जिलों से अधिकारी भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी शिमला के डोडरा क्वार में कार्यरत डाक्‍टर राहुल, ऊना से स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी, कुल्लू के मलाणा से आशा वर्कर निरमा देवी, मंडी से वैक्सीन लाभार्थी दयाल सिंह, हमीरपुर से वैक्सीन लाभार्थी निर्मला देवी व लाहुल स्पीति के शाशुर गोंपा प्रमुख से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम से पहले रात को एक ट्वीट कर हिमाचलियों को शाबाशी दी। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी लक्षित लोगों को वैक्‍सीन देकर एक मानदंड स्‍थापित किया है।

हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्‍य है, जिसने लक्षित आबादी के टीकाकरण के लक्ष्‍य को पा लिया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में नियंत्रण में हैं। कुछ समय पहलेे तक यहां संक्रमण के मामले बढ़ने लगे थे, लेकिन सरकार व प्रशासन के प्रयासाें से एक बार फ‍िर मामलों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अभी कोरोना संक्रमण के दो हजार से कम एक्टिव केस हैं।

हिमाचल प्रदेश में 18  वर्ष से अधिक उम्र के 55 लाख 23 हजार लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य तय था। बाद में सांख्‍य‍िकी विभाग ने 53 लाख 77 हजार आबादी बताई। लेकिन प्रदेश में अब 55 लाख 43 हजार 474 लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 18 लाख से ज्‍यादा लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। अब तक लगी वैक्‍सीन में प्रवासी मजदूर व फ्लोट‍िंग पापुलेशन भी शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!