Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद सोसायटी के साथ करेंगे अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना के कम हो रहे मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) सोसायटी की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शिरकत करेंगे। इसमें प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, उद्योगपति और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

सीएसआईआर सोसायटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग का हिस्सा है।  समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक इस सोसाइटी की गतिविधियों को पूरे भारत में फैले 37 प्रयोगशालाओं और 39 आउटरीच केंद्रों के माध्यम से चलाया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक सोसायटी की बैठक हर साल होती है।

[box type=”shadow” ]कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के लगातार कमजोर पड़ने के बीच गुरुवार को 1,31,280 नए मामले सामने आए। इन मामलों के साथ अब तक इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 2,85,72,359 हो गई। नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वालों का आंकड़ा लगातार 21वें दिन भी काफी अधिक रहा।रात साढ़े बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 2,05,771 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। इस तरह नए मरीजों के सापेक्ष 74,491 अधिक लोग स्वस्थ हुए। वहीं सक्रिय मामलों में 77,289 की कमी देखी गई। देश में फिलहाल 16,31,427 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 2,705 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,40,719 हो गई। जिन 2,705 लोगों की जान गई उनमें सर्वाधिक 643 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं तमिलनाडु से 460, कर्नाटक से 514, केरल से 153, बंगाल से 108, उप्र से 108 और दिल्ली से 45 लोगों ने कोरोना से जान गंवा दी।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!