Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न योजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी दौरे के दौरान ऊधमसिंह नगर में खुलने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह पिथौरागढ़ व रुद्रपुर मेडिकल कालेज का भी शिलान्यास कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में विजय संकल्प रैली में शामिल होने आ रहे हैं। इस दौरान वह कुमाऊं मंडल को भी कई बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री ने हाल ही में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के लिए 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। ऐसे में नजरें उनके कुमाऊं दौरे को लेकर भी लगी हुई हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री विजय संकल्प रैली के तहत हल्द्वानी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह कुमाऊं में खुलने वाली एम्स की सेटेलाइट शाखा का शिलान्यास करेंगे। केंद्र सरकार ने इसी साल अक्टूबर में कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर में एम्स की सेटेलाइट शाखा खोलने का निर्णय लिया था। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से इस सेंटर के लिए जमीन दी जा रही है। इस जमीन का तकनीकी निरीक्षण हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री के 30 दिसंबर को एम्स की सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास के कार्यक्रम की जानकारी दी।

माना जा रहा है कि इसके अलावा प्रधानमंत्री यहां प्रदेश के दो नए मेडिकल कालेजों का शिलान्यास करने के साथ ही भारतमाला सड़क परियोजना, हल्द्वानी रिंग रोड और जमरानी बांध परियोजना से संबंधित कार्यों का भी शिलान्यास कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!